Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के लिए छह बैंकों के साथ करार, एक करोड़ तक के बीमा की सुविधा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों को कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के लिए छह बैंकों के साथ करार, एक करोड़ तक के बीमा की सुविधा

AltnewsUttarakhand 16/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड के एक लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को उनके सैलरी अकाउंट पर अब एक करोड़ तक के बीमा की सुविधा मिलेगी। कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत छह बैंक कर्मचारियों को यह सुविधा प्रदान करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मौजूदगी में बैंकों के साथ इस संदर्भ में करार किए गए। सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक के साथ एमओयू हुए। राज्य के करीब 64 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी इस सुविधा से लाभांवित होंगे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये सभी बैंक कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज को कर्मचारियों के लिए और लाभकारी बनाने के लिए भी काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत कर्मचारियों को यह सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बैंकों की शाखाओं में वेतन खातों में खाताधारक को व्यक्तिगत बीमा कवर के साथ-साथ अन्य वित्तीय लाभ भी दिए जाएंगे। जिसमें दुर्घटना होने पर मृत्यु, पूर्ण अपंगता तथा आंशिक अपंगता की स्थिति में उनके आश्रितों को क्षतिपूर्ति के रूप में क्लेम का लाभ तथा अन्य लाभ बिना प्रीमियम के दिए जाएंगे।

कर्मचारियों को मिलेगी यह सुविधा
कॉरपोरेट सैलरी पैकेज के तहत राज्य के पांच बैंकों में से किसी एक में खाता होने पर दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में परिजनों को वेतन के आधार पर 30 लाख से लेकर एक करोड़ तक का कवर मिलेगा। पूर्ण अपंगता की स्थिति में 30 लाख से 50 लाख तथा आंशिक अपंगता की स्थिति में 10 लाख से लेकर 40 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पैकेज के तहत चिकित्सा, एम्बुलेंस की सुविधा, बच्चों की शिक्षा, पुत्री के विवाह जैसी आवश्यकताओं के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। कर्मचारियों की प्राकृतिक मृत्यु की स्थिति में भी उनके आश्रितों को 3 लाख से लेकर 10 लाख तक की सहायता प्रदान की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को हाईकोर्ट से फिर नहीं मिली राहत
Next: नानकमत्ता में लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर की फायरिंग, वन आरक्षी घायल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.