Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना  :   महाराज
  • देहरादून

सनातन धर्म पर चोट करने वालों को जरूरी है जवाब देना  :   महाराज

AltnewsUttarakhand 08/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

-यूपी के कृषि मंत्री बोले महाराज ने रखी समाज को जोड़ने की बुनियाद

देहरादून(आरएनएस)। सनातन धर्म जो पूरे विश्व के कल्याण की बात करता है उस पर प्रहार करने वालों को जवाब देने के लिए उत्तर प्रदेश सहित अन्य स्थानों में होने वाले उपचुनावों में भाजपा को जीता कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हमें और अधिक ताकत देनी है। उक्त बात प्रदेश पर्यटन, धर्मस्य एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को अयोध्या के मिल्कीपुर स्थित विद्या मंदिर डिग्री कॉलेज परिसर में आयोजित सद्भावना सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि यह सद्भावना सम्मेलन इसलिए हो रहा है कि आज हमें अपने परिवार, गांव, शहर, जनपद, राज्य और अपने देश में सद्भावना चाहिए, ताकि सभी लोग सदभाव के साथ मिलजुल कर रहें। लेकिन यह तभी संभव है जब पूरे विश्व का कल्याण चाहने वाले सनातन धर्म पर चोट करने वालों को लोकतांत्रिक ढंग से जवाब दिया जाए।  सद्भावना सम्मेलन में शिरकत करते हुए उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा और कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सतपाल महाराज ने समाज को जोड़ने की बुनियाद रखी, लेकिन कुछ लोग उसे तोड़ने का काम कर रहे हैं। अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शक्तियां हमारे सनातन धर्म पर आघात कर रही हैं। भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर चोट पहुंचाने का प्रयास हो रहा है। ऐसी परिस्थितियों में सतपाल महाराज सद्भावना सम्मेलन के जरिए धर्म की स्थापना का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आयोजन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की जनता की ओर शुभकामनाएं भी दी।
इस अवसर पर रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण प्रताप पांडे सहित महाराज को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वाहन हटाने को लेकर व्यापारियों और पुलिस में नोकझोंक
Next: दिल्ली से हल्द्वानी आ रही बस में सवार थे 28 यात्री, टिकट कटे सिर्फ 12 यात्रियों के

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.