Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • सतपुली झील बनेगी रोजगार का जरिया: धामी
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

सतपुली झील बनेगी रोजगार का जरिया: धामी

AltnewsUttarakhand 19/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सतपुली में झील के साथ ही अन्य योजनाओं के पूरा होने के बाद यहां के विकास को पंख लगेंगे। सतपुली झील का लाभ आने वाली पीढ़ियों कों भी मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। यहां बहने वाली नयार यहां समृद्धि भी देगी। सीएम ने कहा कि जल्द ही सरकार सख्त भू कानून लाएगी इस पर इन दिनों काम चल रहा है। सतपुली में गुरुवार को डेढ़ सौ करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए सीएम ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सतपुली में 172 करोड़ से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। ये योजनाएं पूरी होंगी और सतपुली के साथ ही जिलेभर विकास में एक मील का पत्थर साबित होंगी। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद परिवर्तन देखने को मिलेगा। खासकर 56 करोड़ की लागत वाली सतपुली झील जैसे ही बनेगी इस क्षेत्र की अर्थव्यस्था से लेकर पर्यटन को बढ़ाएगी और स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित होगी। सीएम ने कहा कि पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने झील को लेकर अथक प्रयास किए। परिणाम यह है कि झील को लेकर काम शुरू हो गया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ की भूमि से कहा था कि आने वाले दशक उत्तराखंड के होंगे और पीएम के मुंह से ये कोई सामान्य शब्द नहीं थे। आज उत्तराखंड में हर क्षेत्र में विकास योजनाएं धतरातल पर उतर रही हैं। सीएम ने कहा कि अब शीतकालीन यात्रा भी शुरू की जा रही है और उत्तराखंड में यह एतिहासिक काम है। पौड़ी के नयार महोत्सव का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से इसका आयोजन हुआ था और अब सतपुली में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। सीएम ने पौड़ी जिले में चल रहे विकास कामों को भी गिनवाया और कहा कि 650करोड़ की लगात से श्रीनगर में एनआईटी का निर्माण, 68 करोड़ की लागत से सिंगटाली पुल जैसी बड़ी योजनाओं पर काम हो रहा है। सीएम ने कहा कि पलायन जैसी समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सरकार काम कर रही है। स्थानीय उद्योगों के लिए नई नीति लाई जा रही है और निवेश को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सरकार का मकसद स्वरोजगार को बढ़ावा देना है। आज प्रदेश में 5 हजार से अधिक होम स्टे संचालित होने लगे हैं।
सख्त नकल विरोधी कानून को का जिक्र करते हुए कहा कि नकल माफियों पर नकेल कसी और आज किसी तरह की सांठगांठ वालों का नौकरी नहीं मिल रही है। बल्कि पात्रों को ही मौका मिल पा रहा है और सौ से अधिक नकल माफिया को जेल भेजने का काम किया है। इस कानून के बाद 19 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। लैंड जिहाद कानून बनाते हुए 5 हजार एकड़ स अधिक जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई गई है और धर्मातंरण कानून, थूक जिहाद जैसे मामलों में सरकार ने पूरी सख्ती दिखाई है। कहा कि आज यहां के लोगों को गर्व है कि सरकार ने समान नागरिका संहिता बनाई है और यह जनवरी में लागू हो जाएगी। सरकार जल्द ही सख्त भू कानून भी लाते हुए ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई अमल में लाएगी। इसके लिए इन दिनों प्रक्रिया चल रही है और सभी से विचार लिए जा रहे हैं। विपक्ष पर सियासी हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि विपक्ष को केवल बात करना और विरोध करना आता है। वह लोग काम करना नहीं चाहते है। लेकिन हमारी सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में मेयर सीट के लिए भाजपा से टिकट को 11 महिलाओं ने पेश की दावेदारी
Next: युवक पर नाबालिग को भगाने का केस दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.