Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्कूली छात्रों ने प्लास्टिक इंजीनियिंग के बारे में जाना
  • देहरादून

स्कूली छात्रों ने प्लास्टिक इंजीनियिंग के बारे में जाना

AltnewsUttarakhand 03/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  नेचर कनेक्ट प्रोग्राम के अंतर्गत मानव भारती स्कूल के कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं ने डोईवाला स्थित सिपेट संस्थान का शैक्षिक भ्रमण किया, जिसके तहत छात्रों ने प्लास्टिक उत्पादों के बनने सहित विभिन्न जानकारियां प्राप्त की। शनिवार को डोईवाला स्थित सिपेट संस्थान में मानव भारती स्कूल के 40 छात्र-छात्राएं पहुंचे। संस्थान के टेक्निकल असिस्टेंट बलवीर शर्मा ने छात्रों को बताया कि पेट्रोकैमिकल इंजीनियरिंग एवं टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में देशभर में सिपेट विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा है, जिनमें कौशल विकास के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ, डिप्लोमा, शॉर्ट टर्म कोर्स, यूजी एवं पीजी पाठ्यक्रम तथा पीएचडी शामिल हैं। वर्तमान में देहरादून सिपेट में डिप्लोमा कोर्स संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें डिप्लोमा इन प्लास्टिक टेक्नोलॉजी तथा डिप्लोमा इन प्लास्टिक मॉल्ड टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इनके साथ ही कौशल विकास के विभिन्न कोर्स संचालित होते हैं। उन्होंने प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही कहा यदि आप जागरूक हैं तो प्लास्टिक न तो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है और न ही हमारे शरीर को। हमें विभिन्न तरह के प्लास्टिक एवं इनके उपयोगों के बारे में जानना चाहिए। मानव भारती स्कूल के निदेशक डॉ. हिमांशु शेखर ने सिपेट संस्थान के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मौके पर संस्थान के संयुक्त निदेशक एवं हेड अभिषेक राजवंश, सहायक तकनीकी अधिकारी पंकज फुलारा, आशीष चौबे, अंजना, राहुल तड़ियाल, जगदंबा प्रसाद, कल्पना, शिक्षक पवन कुमार, अरविंद नेगी, विपिन आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: वर्चुअल रजिस्ट्री के खिलाफ अधिवक्ता भड़के
Next: राहत व बचाव कार्यों का निरंतर मानिटरिंग करें अफसर: धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.