Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेलाकुई हादसे में झुलसे युवक की हालत गंभीर
  • देहरादून

सेलाकुई हादसे में झुलसे युवक की हालत गंभीर

AltnewsUttarakhand 08/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सेलाकुई दवा फैक्ट्री में आग लगने से 90 फीसदी जले युवक नितिन की हालत बेहद गंभीर बनी है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शुक्रवार को दून अस्पताल पहुंचकर हादसे में झुलसे मरीजों का हाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को मरीजों के उचित इलाज के निर्देश दिए। गुरुवार को हुए इस हादस में झु़लसे नितिन को दून अस्पताल के बर्न यूनिट के आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया है। प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर शिवम डंग, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आरपी खंडूरी समेत प्लास्टिक सर्जरी, एनेस्थीसिया, मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरो समेत अन्य विभागों के डॉक्टर उसके इलाज में लगे हैं। इसके अलावा दो युवक विशाल और प्रवीण की हालत भी गंभीर बनी है वह 50 फ़ीसदी के करीब जले हैं। उनको ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। इधर, मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बर्न यूनिट में पहुंचकर झुलसे मरीजों का हाल जाना। उनके साथ निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, प्राचार्य डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल, डीएमएस डॉ. एनएस बिष्ट भी मौजूद रहे। मंत्री ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अफसरों को मरीजों का पूरा अपडेट रखने और रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी
Next: राज्य की मूल अवधारणा के प्रश्न आज भी नहीं हो पाए हल: आर्य

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.