Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सितंबर महीने के लिए सस्ती हुई बिजली की दरें
  • देहरादून

सितंबर महीने के लिए सस्ती हुई बिजली की दरें

AltnewsUttarakhand 05/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। ऊर्जा निगम ने सितंबर महीने के लिए बिजली की नई दरें जारी कर दी हैं। इस बार फ्यूल एंड पॉवर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट में रिबेट देने का फैसला लिया गया है। इसके चलते सितंबर महीने में बिजली की दरों में सात पैसे से लेकर 26 पैसे प्रति यूनिट की छूट उपभोक्ताओं को प्राप्त होगी। केंद्र सरकार की ओर से हर महीने फ्यूल एंड पॉवर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट की व्यवस्था को लागू किए जाने का नियम बनाया। इसके तहत अब हर महीने बिजली खरीद का भार और राहत उपभोक्ताओं पर दी जाती है। इस महीने कम बिजली खरीद के कारण उपभोक्ताओं को राहत मिली है। बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को सात पैसे प्रति यूनिट की छूट दी गई है। घरेलू उपभोक्ताओं को 18 पैसे, कमर्शियल उपभोक्ताओं को 26 पैसे, सरकारी संस्थानों को 25 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी गई है। प्राइवेट ट्यूबवेल को आठ पैसे, कृषि गतिविधियों के लिए 11 पैसे, एलटी और एचटी इंडस्ट्री को 25 पैसे, मिक्सड लोड 23 पैसे, रेलवे 23 पैसे और इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन को भी बिजली बिलों में 22 पैसे प्रति यूनिट की छूट मिलेगी।

छूट का प्रचार, महंगी पर चुप्पी
ऊर्जा निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने वाले आदेश का जमकर प्रचार किया जाता है। गुरुवार को भी तत्काल आदेश सार्वजनिक प्लेटफार्म पर जारी कर दिए गए। जिन महीनों में रेट बढ़ाए जाते हैं, उन्हें सार्वजनिक किए जाने से परहेज किया जाता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंक रहे युवक को पकड़ा
Next: जन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो होगा जन आंदोलन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.