Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • शांतिकुंज में प्रभातफेरी के साथ वसंत महापर्व का शुभारंभ
  • हरिद्वार

शांतिकुंज में प्रभातफेरी के साथ वसंत महापर्व का शुभारंभ

AltnewsUttarakhand 01/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में दो दिवसीय वसंत महापर्व का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर भव्य प्रभातफेरी और गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। प्रभातफेरी में सैकड़ों साधकों ने भाग लिया और युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य के दिव्य भारत बनाने के सपनों को पूरा करने के लिए जयघोष किया। इससे पूर्व शांतिकुंज यज्ञशाला में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ब्रह्मवादिनी बहिनों के संचालन में सम्पन्न हुआ। वसंत महापर्व की पूर्वसंध्या में देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि यह समय सौभाग्य को जगाने आया है, हमें केवल अवसर को पहचाना है और तदनुरूप जीवन में सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होना है। कहा कि गायत्री महामंत्र हमें आत्मबल प्रदान करता है और परमात्मा से जुड़ने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी ने वसंत महापर्व की आध्यात्मिक व सामजिक महत्त्व पर प्रकाश डाला। प्रो प्रमोद भटनागर ने गुरुदेव के बहुआयामी व्यक्तित्व पर जानकारी दी। शांतिकुंज व्यवस्थापक गिरी ने बताया कि युगऋषि श्रीराम शर्मा आचार्य की आध्यात्मिक जन्मदिवस व वसंतोत्सव का मुख्य कार्यक्रम 02 फरवरी को होगा। वसंत पंचमी के अवसर प्रातःकालीन सभा में गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं श्रद्धेया शैलदीदी गायत्री महामंत्र की दीक्षा देंगे, तो वहीं विभिन्न संस्कार भी निःशुल्क सम्पन्न कराएं जाएंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दिए शारदा कॉरिडोर परियोजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
Next: बजट 2025: मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी 75,000 सीटें, आईआईटी का भी होगा विस्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.