Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • शराब कारोबारी पर फायरिंग में दो नामजद समेत तीन पर केस
  • हरिद्वार

शराब कारोबारी पर फायरिंग में दो नामजद समेत तीन पर केस

AltnewsUttarakhand 02/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  कस्बे में शराब कारोबारी पर दिनदहाड़े की गई फायरिंग के तीन में से दो आरोपियों की पहचान हो गई है। इनमें एक लक्सर और दूसरा रुहालकी गांव का निवासी है। सीसीटीवी कैमरा फुटेज से शिनाख्त होने के बाद पीड़ित कारोबारी ने उन पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों को ढूंढ रही है। लक्सर में खेड़ी कलां गांव के सुशील कर्णवाल पुत्र सुक्खन सिंह शराब की दुकानों के ठेकेदार हैं। वे परिवार सहित कस्बे के सोसाइटी रोड मोहल्ले में रहते हैं। शुक्रवार शाम को वे नगर में बालावाली पर तिराहे पर स्थित अपनी अंग्रेजी शराब की दुकान से घर लौटे थे। घर में घुसते ही उनके पीछे आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। मगर घर के एसी कंप्रेशर के पीछे छिप जाने से उनको गोली नहीं लगी थी। सूचना पर कस्बा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। पुलिस तभी से घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही थी। पीड़ित कारोबारी ने बताया कि फुटेज की गहराई से जांच करने पर फायरिंग करने वाले तीन में से दो आरोपियों की शिनाख्त हो गई है, जबकि तीसरे के नाम-पते के बारे में अभी जानकारी नहीं हुई है। कोतवाल लक्सर राजीव रौथाण ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर लक्सर सोसायटी रोड के सचिन पुत्र नामालूम, रूहालकी (खानपुर) निवासी अंकुश पुत्र जोधसिंह व 1 अज्ञात बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कस्बा पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर उनकी गिरफ्तारी में लगाई गई है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली महारैली की तैयारी में जुटे
Next: मंजूघोष मेले के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भीड़

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.