Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • शराब ओवर रेटिंग की शिकायत क्यू आर कोड से कर सकेंगे
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शराब ओवर रेटिंग की शिकायत क्यू आर कोड से कर सकेंगे

AltnewsUttarakhand 27/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   शराब की ओवर रेटिंग करने वालों के खिलाफ अब त्वरित एक्शन लिया जाएगा। आबकारी महकमे ने गुरुवार को मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न शिकायतों के निवारण के लिए क्यूआर कोड रिलीज किया है। गांधी रोड स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख सचिव एल फैनई और सचिव व आयुक्त आबकारी हरिश्चंद्र सेमवाल ने क्यू आर कोड की लांचिंग की। यह क्यू आर कोड आबकारी के प्रदेशभर के कार्यालयों में और शराब की दुकानों पर चस्पा किए जाएंगे। कोई भी व्यक्ति इसके जरिए ओवर रेटिंग, शराब की अवैध तस्करी आदि शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।
आयुक्त सेमवाल ने बताया कि जो भी व्यक्ति क्यूआर कोड के जरिए शिकायतें दर्ज कराएंगे, ऐसी शिकायतों को मैदानी क्षेत्रों में 24 घंटे जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की 48 घंटे के भीतर निस्तारित की जाएंगी। इसके अलावा मुख्यालय के वरिष्ठ अफसर शिकायतों की नियमित समीक्षा भी करेंगे।
उप आबकारी आयुक्त प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि विभाग ने लोगों के हित में यह कदम उठाया है। शिकायतों पर त्वरित निर्णय लिया जाएगा। कार्यक्रम में अपर आबकारी आयुक्त (प्रशासन) नरेंद्र सिंह, अपर आबकारी आयुक्त पीएस गर्ब्याल, बीएस चौहान, टीके पंत, उप आबकारी आयुक्त आलोक शाह, वरिष्ठ वित्त अधिकारी शुभम तोमर के साथ ही तमाम अफसर मौजूद रहे।

90 फीसदी दुकानों का आवंटन
आबकारी महकमा शराब की दुकानों का अब तक 90 फीसदी आवंटन कर चुका है। ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी में कुछ दुकानें आवंटन होने से बची हैं। उप आबकारी आयुक्त प्रभाशंकर मिश्रा ने बताया कि 31 मार्च तक इन दुकानों को भी पहले आओ, पहले पाओ आफर के जरिए आवंटित कर दिया जाएगा। बताया कि दुकानों के आवंटन से विभाग ने 2500 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा था, अभी तक विभाग 2200 करोड़ राजस्व अर्जित कर चुका है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिंचाई विभाग की भूमि पर बने धार्मिक स्थल को यूपी और हरिद्वार प्रशासन ने कराया ध्वस्त
Next: फरार किशोर-किशोरी को पुलिस ने पकड़ा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.