Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शास्त्री एंक्लेव में पैदल जा रही महिला की चेन लूटी
  • देहरादून

शास्त्री एंक्लेव में पैदल जा रही महिला की चेन लूटी

AltnewsUttarakhand 02/08/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  शास्त्री एंक्लेव, नेहरू कॉलोनी में पैदल जा रही महिला की चेन लूट ली गई। दिन दहाड़े हुई वारदात में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शास्त्री एंक्लेव निवासी लक्ष्मी गुरुवार को अपने भाई के घर गई थी। गुरुवार दोपहर वह वहां से घर वापस लौट रही थी। करीब दो बजकर 50 मिनट पर कॉलोनी के गेट घर की तरफ 50 मीटर अंदर पैदल पहुंची। इस दौरान सामने से सफेद रंग की शर्ट पहने युवक आया। पास आते ही उसने लक्ष्मी के गले पर झपाटा मारा और चेन लूट ली। वह कुछ कदम भागा। फिर बाइक स्टार्ट कर खड़े अपने साथी के साथ बैठकर फरार हो गया। महिला की लूटी गई चेन करीब 16 ग्राम की थी। चेन लूटे जाने पर लक्ष्मी चिल्लाई। पास में सब्जी बेचने वाला व्यक्ति आया। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने आसपास चेकिंग। इस दौरान बाइक सवारों का कुछ पता नहीं लगा। एसओ मोहन सिंह ने कहा कि अज्ञात दो लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जलस्तर बढ़ने पर गंगा में फंसे 16 कांवड़िये, पुलिस ने किया रेस्क्यू
Next: अतिथि शिक्षकों का निदेशालय पर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.