Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शीत लहर से बचाने के लिए जरूरतमंदों को बांटे कंबल
  • देहरादून

शीत लहर से बचाने के लिए जरूरतमंदों को बांटे कंबल

AltnewsUttarakhand 18/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन क्षेत्र के जरूरतमंदों की मदद को आगे आया है। शनिवार को संगठन की ओर से ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। साथ ही पत्रकारों को सम्मानित भी किया गया। शनिवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन ने जीवनी माई धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संगठन अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन एवं महासचिव एसपी अग्रवाल द्वारा जरूरतमंद लोगों को शीत लहर से बचने के लिए कंबल वितरित किया गया। एक निर्धन कन्या के विवाह के लिए जरूरी सामान भी दिया गया। इसके अलावा पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मनोहर काला, दीपक सेमवाल, राजीव खत्री, मनीष अग्रवाल, मनोज राणा, राजीव कुमार, गौरव ममगाई, विक्रम पाल को ऋषिकेश गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। संगठन अध्यक्ष प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि संगठन जरूरतमंदों छात्रों व अन्य क्षेत्र में भी जरूरतमंदों की मदद करता रहता है। मौके पर अशोक रस्तोगी, प्रदीप कुमार जैन, आलोक शर्मा, नरेश गर्ग, दिनेश मुद्गल, अरविन्द जैन, चन्दन सिंह, ओपी मुल्तानी, सत्य प्रकाश गुप्ता, श्याम सिंह, हर चरण सिंह आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, पति घायल
Next: राष्ट्रीय खेलों से खिला होटल इंडस्ट्री का चेहरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.