Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दस दिन के भीतर होंगे शिक्षकों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण: डॉ धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

दस दिन के भीतर होंगे शिक्षकों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण: डॉ धन सिंह रावत

AltnewsUttarakhand 26/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

  – शिक्षकों की पदोन्नति विवाद के निस्तारण को चार सदस्यीय समिति गठित
– कैबिनेट में लाया जाएगा अशासकीय विद्यालयों के तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का मामला

देहरादून(आरएनएस)।   माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत  सहायक अध्यापक (एलटी) के अंतर मंडलीय स्थानांतरण दस दिन के भीतर कर दिये जायेंगे। इस सम्बंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति में आड़े आ रहे वरिष्ठता विवाद को दूर करने के लिये शासन स्तर पर चार सदस्यीय समिति कर गठन कर दिया गया। इसके अलावा अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्त तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का प्रकरण कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दे दिये गए हैं।
सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में विभागीय समीक्षा बैठक ली। जिसमें कार्मिक, न्याय एवं वित्त विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ ही विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने  प्रतिभाग किया।  डॉ. रावत ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत लगभग 386 एलटी शिक्षकों के अगले दस दिन के भीतर अंतर मंडलीय स्थानांतरण कर दिये जायेंगे। जिसमें कुमाऊँ मंडल से 223 तथा गढ़वाल मंडल से 173 शिक्षक शामिल है।  इस सम्बंध में  विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके साथ ही बैठक में एलटी व प्रवक्ता संवर्ग की वरिष्ठता विवाद के निस्तारण के लिये चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें अपर सचिव शिक्षा, न्याय, कार्मिक व वित्त शामिल है। जो एक सप्ताह के भीतर अपनी रिपोर्ट सचिव विद्यालयी शिक्षा को सौपेंगी ताकि जल्द से जल्द वरिष्ठता विवाद को दूर कर पदोन्नति की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।बैठक में विभागीय अधिकारियों को अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर कैबिनेट बैठक में लाने के निर्देश दिये।
डॉ रावत ने बताया बैठक में जूनियर हाईस्कूल से हाईस्कूल स्तर पर उच्चीकरण के उपरांत शिक्षकों के समायोजन, प्राथमिक शिक्षा से सहायक अध्यापक में पदोन्नत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान अनुमन्य करने, अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत मानदेय प्राप्त पीटीए शिक्षकों को अतिथि शिक्षकों की भांति मानदेय  देने, प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापकों के रिक्त पदों को डाउनग्रेड पदोन्नति से भरने, अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में पदों का पुनर्निर्धारण करने तथा राजकीय विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों के वेतनवृद्धि  को लेकर विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।
बैठक में अपर मुख्य सचिव कार्मिक व वित्त आनन्द वर्द्धन, प्रमुख सचिव न्याय प्रदीप पंत, सचिव शिक्षा रविनाथ रमन, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, अपर सचिव शिक्षा रंजन राजगुरु, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा झरना कमठान, अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रायल, अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद, अपर सचिव शिक्षा एमएम सेमवाल, निदेशक एससीइआरटी वंदना गर्व्याल, निदेशक बेसिक आर के उनियाल, निदेशक माध्यमिक डॉ मुकुल सती  सहित एक दर्जन से अधिक शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बनबसा में 28 नवंबर से छह दिसंबर तक चलेगी सेना भर्ती रैली
Next: पैनल के बीच हुआ पोस्टमार्टम, नहीं पहुंची बेटी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.