Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग को मिले 25 उप शिक्षा अधिकारीः डॉ. धन सिंह रावत

AltnewsUttarakhand 29/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

नवनियुक्ति उप शिक्षा अधिकारियों को पर्वतीय क्षेत्रों दी प्रथम तैनाती

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग को 25 नये उप शिक्षा अधिकारी मिल गये हैं। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन उप शिक्षा अधिकारियों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विकासखण्डों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। इनकी नियुक्ति से विभागीय के कार्यों में तेजी आने के साथ ही प्रशासनिक कार्यों में भी सुधार हो सकेंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने में जुटी है, इसके साथ ही प्रशासनिक व्यवस्थाओं में भी लगातार सुधार किये जा रहे हैं। जिसके तहत विभाग में शैक्षणिक, प्रशासनिक व शिक्षणेत्तर संवर्गों के रिक्त पदों को भरा जा रहा है। जिसके क्रम में राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित 25 उप शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र के विभिन्न विकासखण्डों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें अल्मोड़ा जनपद में दीक्षा बेलवाल को धौलादेवी, प्रशांत कुमार को भैसियाछाना, प्रज्ञानंद पलिहा को स्याल्दे, राजा रजनीश कर्ण को ताकुला, अंजली चंद को लमगड़ा विकासखण्ड में तैनाती दी गई है। इसी प्रकार रूद्रप्रयाग जनपद में तनुजा देवराड़ी को जखोली, अजीत सिंह कर्णवाल को ऊखीमठ, नैनीताल जनपद के तहत शुभम वर्मा को धारी, राशि बुधलाकोटी को बेतालघाट, चमोली जिले में भूपेन्द्र ढ़ौंडियाल को थराली, नेहा को पोखरी, योगेन्द्र प्रसाद को देवाल, बागेश्वर जनपद के अंतर्गत संजय कुमार भट्ट को कपकोट, हिमांशु बिष्ट को गरूड़, पिथौरागढ़ जिले में संस्कार त्रिपाठी को कनालीछीना, राजेश कुमार अटवाल को धारचूला, नीरज अधिकारी को गंगोलीहाट, उत्तरकाशी में सौरभ पाण्डेय को मोरी, पौड़ी में भारती गैरोला को कोट, मनोज कुमार जोशी को पोखड़ा, रवि कुमार को नैनीडांडा, किरन नेगी को रिखणीखाल, टिहरी जनपद में सुनील सिंह कार्की को भिलंगना, चम्पावत जिले में कमल भट्ट को बाराकोट और देहरादून जनपद में शिवानी कौशल को चकराता विकासखण्ड में उप शिक्षा अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। विभागीय मंत्री ने कहा कि नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती से दूरस्थ क्षेत्रों की शिक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी साथ ही विभागीय कार्यों में भी तेजी आयेगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों को बधाई दी, साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्ति अधिकारी अपने कार्यों व दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नवरात्रि पर मांस-मछली की दुकानें बंद करवाने की मांग
Next: उत्तराखंड एकता संघर्ष समिति ने किया प्रीपेड विद्युत मीटर लगाने के खिलाफ प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.