Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा विभाग में 1556 युवाओं को मिलेगा रोजगारः डॉ. धन सिंह रावत
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में 1556 युवाओं को मिलेगा रोजगारः डॉ. धन सिंह रावत

AltnewsUttarakhand 15/07/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विभागीय अधिकारियों को दिये एक माह में भर्ती के निर्देश

आउटससोर्स से भरे जाएंगे समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत पद

 

देहरादून। सूबे के विद्यालयी शिक्षा विभाग में सैकड़ों युवाओं को जल्द रोजगार के अवसर मिलने जा रहे हैं। विभाग शीघ्र ही समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत संविदा के 1556 पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरेगा। इस संबंध में विभागीय मंत्री ने अधिकारियों को एक माह के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिये हैं। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत संविदा के पदों पर भर्ती को लेकर समीक्षा बैठक ली। मीडिया को जारी बयान में उन्होंने बताया कि प्रदेश में शैक्षणिक गतिविधियों में सुधार एवं गुणवत्ता के दृष्टिगत समग्र शिक्षा के तहत रिक्त पदों को शीघ्र भरा जायेगा, जिसके लिये प्रयाग पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स एजेंसी का चयन कर लिया गया है। राज्य समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत प्रदेश में भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित विभिन्न संवर्ग के कुल 1556 पद स्वीकृत हैं, जिनमें 161 विशेष शिक्षक, 324 लेखाकार कम सपोटिंग स्टॉफ, 95 कैरियर काउंसलर तथा विद्या समीक्षा केन्द्र के 18 पद सहित मनोविज्ञानी, मैनेजर आईसीटी व मैनेजर ट्रेनिंग के एक-एक पद शामिल है। इन सभी पदों पर आउटसोर्स के माध्यम से युवाओं को मैरिट के आधार पर भर्ती किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को एक माह के भीतर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री ने बताया कि समग्र शिक्षा के अंतर्गत बीआरपी-सीआरपी के 955 पदों पर भर्ती प्रक्रिया अंतिम चरण में है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2025 के दृष्टिगत राज्य में लागू आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही चयनित युवाओं को तैनाती दे दी जायेगी। इसके लिये आउटसोर्स एजेन्सी को काउन्सिलिंग प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पादित करने, चयनित अभ्यर्थियों को उनके मण्डल व गृह विकासखण्ड के अनुरूप तैनाती में वरीयता देने के निर्देश दिये गये हैं।

बैठक में दीप्ति सिंह, राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, कुलदीप गैरोला, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, अजीत भण्डारी, उप राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड, भगवती प्रसाद मैन्दोली, स्टॉफ आफिसर, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड तथा चयनित आउटसोर्स एजेंसी के प्रतिनिधि मोर सिंह व हरिओम उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने की नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट
Next: जागरूकता अभियान में छात्राओं को साइबर फ्रॉड और नशे से बचाव की दी सीख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.