Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • शिक्षकों का सम्मान, समाज को नई दिशा देने का प्रयास : त्रिवेंद्र रावत
  • हरिद्वार

शिक्षकों का सम्मान, समाज को नई दिशा देने का प्रयास : त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 06/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)। शिक्षक दिवस के अवसर पर लक्सर कस्बे के एक बारातघर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र के शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। आयोजकों के अनुसार समारोह में करीब एक हजार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें संस्कार, अनुशासन और जीवन में आगे बढ़ने की दिशा भी प्रदान करते हैं।देश के भविष्य को मजबूत बनाने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में पूरी शिक्षा व्यवस्था और समाज का सम्मान है। कार्यक्रम संयोजक सचिन कुमार अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना है। उन्होंने बताया कि समारोह में करीब एक हजार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की नींव तैयार करते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान प्रधान संगठन अध्यक्ष अनुज अग्रवाल उर्फ सोनू, व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत, मोहित कौशिक, संजय मास्टर, विवेक सैनी, सहदीप एडवोकेट, डॉ. सुमित बालियान, सनी कुमार, निखिल अग्रवाल, महेंद्र धीमान, मास्टर कुशल पाल सैनी, आलोक पवार और मास्टर नाथूराम मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 9 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद की अहम सुनवाई, फैसले पर टिकीं सभी की निगाहें
Next: शुद्धीकरण के विरोध में किसान महासभा का धरना शुरू

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.