Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिमला बाईपास पर बस हादसा: छात्र समेत दो की मौत, 14 घायल
  • देहरादून

शिमला बाईपास पर बस हादसा: छात्र समेत दो की मौत, 14 घायल

AltnewsUttarakhand 07/04/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। राजधानी देहरादून में शिमला बाईपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। डाकपत्थर से देहरादून की ओर आ रही एक बस सिघंनीवाला क्षेत्र में सामने से आ रहे एक लोडर वाहन से टकराकर पलट गई। इस हादसे में एक स्कूल छात्र सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए हैं।

बताया गया कि बस में इंटर कॉलेज के छात्र समेत करीब 40 यात्री सवार थे। टक्कर के बाद बस सड़क किनारे पलट गई, जिससे एक छात्र की मौके पर ही जान चली गई और एक अन्य यात्री की भी मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना सहसपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायलों को तत्काल बाहर निकालकर इलाज के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही देहरादून के एसएसपी अजय सिंह घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल रहा और राहगीरों ने भी राहत कार्य में सहयोग किया।

घायलों की पहचान:
01: जगमोहन सिंह पुत्र सुरवीर सिंह, निवासी सरु खेत बड़कोट, उम्र 30 वर्ष
02: पिंटू कुमार पुत्र राम आसरे निवासी सेलकुई, उम्र 35 वर्ष
03: मानसी गुप्ता पुत्री पवन कुमार गुप्ता निवासी डांडा पुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा)
04: गुरमीत पुत्र धर्म पाल निवासी ढकरानी (बस परिचालक), उम्र 21 वर्ष
05: कनीजा खातून पत्नी नसीबुद्दीन निवासी गांधीग्राम, लक्ष्मण चौक, देहरादून, उम्र 60 वर्ष
06: नसीबुद्दीन पुत्र जैनुद्दीन निवासी गांधीग्राम, लक्ष्मण चौक, देहरादून, उम्र 62 वर्ष
07: आवेश पुत्र हसन दीन निवासी ग्राम हसनपुर सहसपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्र)
08: मारिया पुत्री मसूद आलम निवासी हसनपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा)
09: हुमा पुत्री नवाब निवासी शेरपुर, सहसपुर, उम्र 16 वर्ष (छात्रा)
10: मुसीदा पुत्री वाज़िद निवासी हसनपुर, उम्र 15 वर्ष (छात्रा)
11: हर्ष पुत्र सागर निवासी बद्रीपुर 02 वर्ष
12: विनोद वर्मा पुत्र प्रताप सिंह कटा पत्थर विकास नगर देहरादून उम्र 35 वर्ष
13: शोएब पुत्र वाज़िद निवासी मलूकचद उम्र 18 वर्ष (छात्र)
14: शिल्पा पुत्री अरविन्द कुमार निवासी बद्रीपुर उम्र 24 वर्ष

विवरण मृतक:-
01: मृतक कादिल पुत्र साजिद निवासी ग्राम हसनपुर, सहसपुर, उम्र 16 वर्ष (छात्र)
02: पवन पुत्र जयपाल निवासी शेखोवाला, सहसपुर, उम्र- 22 वर्ष

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 8 अप्रैल को छात्रों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजोल की गोली
Next: उद्यमिता प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस में युवाओं को सिखाई संवाद की कला

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.