Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • शिवालिक नगर क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का मेलाधिकारी ने लिया जायजा
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर क्षेत्र में कुंभ की तैयारियों का मेलाधिकारी ने लिया जायजा

AltnewsUttarakhand 16/09/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पुल-सड़क निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों से संवाद कर लिए सुझाव

हरिद्वार(आरएनएस)। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देने के लिए मेला प्रशासन द्वारा मेला क्षेत्र के साथ ही आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भी विभिन्न व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में मेलाधिकारी सोनिका ने बुधवार को शिवालिक नगर क्षेत्र का भ्रमण कर कुंभ मेला से संबंधित विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय जायजा लिया।भ्रमण के दौरान मेलाधिकारी ने शिवालिक नगर क्षेत्र में कुंभ मेला की तैयारियों के तहत चल रहे पुल एवं सड़क निर्माण सहित अन्य योजनाओं की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने चौराहों के सुधार, पार्किंग व्यवस्था एवं सौंदर्यीकरण तथा जन-सुविधाओं से संबंधित कार्यों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को इन कार्यों में तत्परता से कार्रवाई करते हुए बेहतर समन्वय के साथ कार्यों को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ मेला-2027 के दौरान हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मेला क्षेत्र के साथ श्रद्धालुओं की आवाजाही से जुड़े प्रमुख मार्गों और आसपास के क्षेत्रों में भी आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण एवं विकास कार्यों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम आवागमन और क्षेत्र की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए।
इस दौरान मेलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद शिवालिकनगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा तथा क्षेत्र के अन्य स्थानीय लोगों के साथ कुंभ की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा कुंभ के दौरान जन-सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव लिए। मेलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय लोगों के सुझाव व्यवस्थाओं को अधिक उपयोगी और व्यवहारिक बनाने में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सुझावों का परीक्षण कर आवश्यकतानुसार कार्ययोजना में शामिल करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को विभिन्न विभागों के बीच निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण किए जाएं, ताकि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर एचआरडीए के सचिव प्रत्यूष सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार, एचआरडीए के उद्यान अधिकारी ए.आर. जोशी सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सरकारी जमीनों को कौड़ियों के भाव लीज पर देकर निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही भाजपा सरकार : भूपेंद्र सिंह भोज
Next: मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में अल्मोड़ा के 12 विद्यार्थियों का चयन, 18 सितंबर को मुख्यमंत्री से करेंगे संवाद

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पिता की आवाज में फोन कर युवती से सात हजार की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 07/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पड़ोसन ने घर से उड़ाए पांच लाख के जेवर, पुलिस ने गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

पुरानी रंजिश में युवक पर फायरिंग, कान छूकर निकली गोली; चार घंटे में आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 06/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.