Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • श्रद्धा व अभिषेक ने सबसे ऊंचे शिव मंदिर में बनाया रिकार्ड
  • देहरादून

श्रद्धा व अभिषेक ने सबसे ऊंचे शिव मंदिर में बनाया रिकार्ड

AltnewsUttarakhand 15/05/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। भरतनाट्यम नृत्यांगना गुरु व परिंदा आर्ट स्टुडियो की संचालिका गुरु श्रद्धा बछेती ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ में एक घंटा तीस मिनट तक भरतनाट्यम कर इंडिया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में नाम दर्ज करवाया है। वर्ल्ड बुक रिकार्ड ने उन्हें इसके लिए मेडल से सम्मानित भी किया है। यह रिकार्ड गत 13 मई को कायम किया गया। श्रद्धा बछेती की मां दीपा बछेती ने प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में बताया कि, श्रद्धा ने माइनस डिग्री तापमान में चुनौतीपूर्ण परिस्थिति के बीच तिलक अभिषेक के साथ ही अपनी प्रस्तुति शुरू की। उनके इस नृत्य के साथ दून के कैलीग्राफी आर्टिस्ट बंजारावाला निवासी अभिषेक यादव द्वारा शिव का चित्र भी साथ-साथ बनाया गया। मूल रुप से पौड़ी निवासी व हाल निवास सीमाद्वार में रहने वाली श्रद्धा व अभिषेक की इस जुगलबंदी ने भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था का प्रदर्शन किया है। दीपा बछेती ने बताया कि उनकी बेटी कई तरह की स्वास्थ्य सम्बंधी समस्या से जूझ रही थी। उनकी बीते दो सालों में कई सर्जरी हुई है। इस प्रस्तुति के लिए उन्होंने संस्कृति विभाग व राज्य सरकार से मदद भी मांगी थी। लेकिन आचार संहिता की वजह से उन्हें यह प्रस्तुति बिना किसी मदद के करनी पड़ी। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति व तुंगनाथ के मंदिर अध्यक्ष व स्थानीय नागरिकों ने उन्हें इस रिकार्ड को बनाने में मदद की। उनके इस रिकार्ड की निगरानी व प्रमाणन डॉ. प्रदीप भारद्वाज ने किया जो भारतीय रिकार्ड बुक से हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं को दिया जैविक धूप अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण
Next: चारधाम यात्रा को बदनाम करने वालों पर दर्ज होगी एफआईआर : राधा रतूड़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.