Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मिलेगा अतिरिक्त सुगम मार्ग: धन सिंह
  • पौड़ी

श्रद्धालुओं व पर्यटकों को मिलेगा अतिरिक्त सुगम मार्ग: धन सिंह

AltnewsUttarakhand 25/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  खिर्सू ब्लाक के चौबट्टा- खिर्सू- खेड़ाखाल मोटर मार्ग के हॉट मिक्स के लिए 2 करोड़ 60 लाख 31 हजार रुपए स्वीकृत हुए हैं। स्थानीय ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने धनराशि स्वीकृत किए जाने पर स्थानीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत का आभार जताया है। इस मोटरमार्ग के हॉट मिक्स होने से खिर्सू ब्लाक के बुदेशु, जोगड़ी, पोखरी, मंगलाकोटी, नवाखाल, धारखोला व चोरकंडी आदि गांवों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही बद्रीनाथ- केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को भी यात्रा करने और पर्यटकों को भी एक अतिरिक्त सुगम मार्ग मिल सकेगा। कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत ने बताया कि चौबट्टा – खिर्सू – खेड़ाखाल मोटरमार्ग के हॉटमिक्स हो जाने से बुदेशु, जोगड़ी, पोखरी, मंगलाकोटी, नवाखाल, धारखोला, चोरकंडी आदि गांवों को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही बद्रीनाथ – केदारनाथ जाने वाले भक्तों को भी यात्रा करने और पर्यटकों को भी एक अतिरिक्त सुगम मार्ग मिल सकेगा।
उन्होंने कहा कि खिर्सू – खेड़ाखाल हॉट मिक्स मोटर मार्ग की लंबे समय से मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। कहा कि जल्द ही हाटमिक्स का कार्य शुरू हो जाएगा और बहुत जल्द स्थानीय जनता, यात्रियों और पर्यटकों को इसका लाभ मिलने लगेगा। मोटरमार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने पर खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला, बुदेशु के प्रेम सिंह, जोगड़ी की सीता देवी, नवाखाल के विनोद, धारखोला के नरेंद्र पवार, चोरकंडी के हिम्मत सिंह आदि ने स्थानीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का आभार जताया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घरों में गंदा बदबूदार पानी आने से परेशान लोग
Next: यूपीएस के खिलाफ कर्मचारियों का एक अप्रैल को प्रदेश भर में प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.