Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सिंदूर खेला के साथ सोंग नदी में प्रतिमा विसर्जन
  • देहरादून

सिंदूर खेला के साथ सोंग नदी में प्रतिमा विसर्जन

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। सर्राफा मंडल की दून इकाई सर्वजनिन श्री श्री श्यामा काली पूजा उत्सव समिति ने मोती बाजार के लक्ष्मीनारायण मंदिर में स्थापित देवी मां की प्रतिमा का रविवार को धूमधाम से मालदेवता स्थित सोंग नदी में परंपरानुसार विसर्जन किया। रविवार को प्रातः 8 बजे 18 वें श्यामा काली पूजा उत्सव के दौरान आरती पूजा अर्चना में दर्जनों परिवारों ने अपना योगदान दिया। इसके बाद लक्ष्मी नारायण मंदिर मोती बाजार में भोज में भक्तों से सामूहिक प्रसाद ग्रहण कर माता श्यामा काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। दोपहर में पारंपरिक नृत्य के साथ मां काली के समक्ष अपनी हाजिरी लगाई। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। दोपहर में सर्राफा मंडल अध्यक्ष सुनील मेसोन, सर्राफा मंडल दून इकाई की पूजा समिति समिति के महासचिव सनथ सामंता की अगुवाई में प्रतिमा विसर्जन को शोभायात्रा के रुप में ले जाया गया। भक्त नाचते गाते पुष्प वर्षा करते हुए चल रहे थे। मंडल के मीडिया सचिव डॉ. देवेंद्र ढल्ला ने बताया कि शोभायात्रा से पूर्व पंडाल में कनकांजलि, सिन्दूर खेला इत्यादि सुहागिन महिलाओं द्वारा किया गया। मूर्ति विसर्जन सोंग नदी शाम के समय किया गया। मौके पर काली पूजा समिति के संरक्षक जुगल मायती, अध्यक्ष तपन मन्ना, कोषाध्यक्ष राम कृष्ण जना, गणेश, बलराम, वरूण, समर, सूजन, गोपाल, वासुदेव, लक्ष्मीकांता, लक्ष्मण इत्यादि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दीवाली मनाने पर मारपीट का आरोप, छह नामजद
Next: देहरादून से गौचर के बीच हेली सेवा शुरू करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.