Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सिपाही पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

सिपाही पर पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

AltnewsUttarakhand 03/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए अरविंद कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ग्राम तेज्जूपुर भगवानपुर ने बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी की शादी 13 वर्ष पूर्व सुनील निवासी रावली महदूद सिडकुल से हुई थी। शादी के वक्त दहेज में सभी सामान दिया था। शादी के बाद उसकी बहन ने दो बेटी और एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि देहरादून के डोईवाला में कांस्टेबल के पद पर तैनात उसके जीजा सुनील कुमार, ससुर जयपाल, सास सरोज कम दहेज लाने को लेकर उसकी बहन का उत्पीड़न करते थे। इस संबंध में पूर्व में कई बार शिकायत की गई। सिडकुल थाने से लेकर महिला हेल्पलाइन रुड़की में समझौता भी हुआ। आरोप है कि 30 अक्तूबर को बहन मिनाक्षी ने अपनी भाभी से संपर्क कर दहेज के लिए उस पर दबाव बनाने की जानकारी दी थी। बताया था कि उसका पति किसी दूसरी युवती से शादी करना चाहता है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: गुस्साए हाथी ने किसान की झोपड़ी को तोड़ा, दौड़ाया
Next: ब्लॉक प्रमुख व जिपं अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव का केंद्रीय मंत्री ने किया समर्थन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.