Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्मार्ट मीटर, बिजली कटौती पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
  • देहरादून

स्मार्ट मीटर, बिजली कटौती पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 13/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम की ओर से लगाए जाने वाले स्मार्ट मीटर का कांग्रेस ने विरोध किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बुधवार को कांग्रेस महासचिव विनोद चौहान के नेतृत्व में यूपीसीएल मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने बिजली कटौती पर भी नाराजगी जताई। ऊर्जा निगम मुख्यालय पर निदेशक ऑपरेशन मदनराम आर्य को ज्ञापन सौंपते हुए महासचिव विनोद चौहान ने कहा कि ऊर्जा निगम प्रदेश में प्रीपेड मीटर लगवा रहा है। इस योजना को तत्काल निरस्त किया जाए। उन्होंने इस योजना को जनता के साथ धोखा करार दिया। कहा कि प्रदेश प्रति यूनिट बिजली की दर अधिक है। लोगों को बिजली के बिल भरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सभी लोग सोलर प्लांट लगाने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में सोलर प्लांट लगाने में मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाया जाए।
कहा कि महंगी बिजली के बावजूद बिजली कटौती भी तेजी से हो रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों में बिजली कटौती हो रही है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऊपर से बिजली के बिल ज्यादा आ रहे हैं। राज्य में कई स्थानों पर बिजली चोरी हो रही है। राजधानी देहरादून में ही धर्मपुर, रायपुर, सहसपुर समेत कई क्षेत्रों में एरियर बंच केबिल नहीं बिछाई गई है। इसके कारण इन क्षेत्रों में बिजली चोरी और तारों का जाल फैला हुआ है।
कहा कि बिजली की लाइनों को अंडरग्राउंड किया जाए। ताकि आम लोगों को बिजली के तारों के जाल से मुक्ति मिल सके। कहा कि पहले बिजली का बिल दो महीने में आता था। अब 28 दिन में ही बिजली का बिल भेजा जा रहा है। इस अव्यवस्था में बदलाव किया जाए। बिजली 400 यूनिट फ्री दी जाए।
खराब ट्रांसफार्मरों को सही किया जाए। बिजली कनेक्शन देते समय आठ मीटर तार फ्री उपलब्ध कराया जाता है। उपभोक्ताओं को ये सुविधा हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। क्योंकि कई स्थानों पर लोगों से पैसे लिए जा रहे हैं। विरोध जताने वालों में पूर्व पार्षद जगदीश धीमान, राहुल शर्मा, संजय मौर्य, तेजिंदर सिंह रावत, मुकेश रेग्मी, आशीष गुसाईं, मुकेश गुप्ता, अर्पण सलाल, ट्विंकल अरोरा, रचित वाधवा, संजय गुरुंग, मेघरात सिंह, नितिन चंचल, गगन छाछर, ज्योति बड़ोनी, प्रशांत भट्ट, तरुण मारवाह, मनीष गर्ग, मोहन रावत, रिपु दमन, रवि धीमान, प्रमोद शर्मा, विजय गुप्ता, मंगल रावत, राकेश, दारा सिंह, अनिल उनियाल, मनोज चौधरी, गौरव रावत आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सनातन धर्म मंदिर में फहराया 108 फीट का ध्वज
Next: रोडवेज कर्मचारियों ने 18 से आंदोलन को चेताया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.