Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्मिथनगर में ट्यूबवेल ठप होने से पेयजल संकट
  • देहरादून

स्मिथनगर में ट्यूबवेल ठप होने से पेयजल संकट

AltnewsUttarakhand 13/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। स्मिथनगर ट्यूबवेल में बिजली की लाइन ट्रिप होने की वजह से ट्यूबवेल का संचालन ठप हो गया। जिसके कारण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को पेयजल संकट झेलना पड़ा। कई घंटों तक ट्यूबवेल बंद पड़ा रहा। लोगों ने इसकी जानकारी पेयजल निगम की टीम को दी। जिला कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता गीता बिष्ट ने बताया कि रविवार से ट्यूबवेल का संचालन बंद था। जिस वजह से सुबह भी पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि पेयजल निगम में अधिकारियों के पास ट्यूबवेल के संचालन की निगरानी के ऑनलाइन सुविधा है। लेकिन अधिकारियों को ट्यूबवेल खराबी या बंद होने की जानकारी तब तक नहीं होती, जब तक क्षेत्रीय जनता उन्हें फोन पर सूचित न करे। ईई यांत्रिक खंड पेयजल निगम सचिन कुमार ने बताया कि ओवरलोड होने से बिजली लाइन ट्रिप हुई। इस वजह से ट्यूबवेल की बिजली सप्लाई बंद हो गई। तकनीकी टीम को भेजकर लाइन को रिसेट करवाकर दुबारा ट्यूबवेल का संचालन शुरू किया गया है। जिसके बाद पेयजल सप्लाई सामान्य है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: तहसीलदार को खनन के फर्जी कागजात थमाने पर मुकदमा
Next: लंढौरा में लाठी से हमला कर मिस्त्री को किया जख्मी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.