Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • सुभाष घाट पर 600 लोगों ने चलाया सफाई अभियान, 55 टन कूड़ा जुटाया
  • हरिद्वार

सुभाष घाट पर 600 लोगों ने चलाया सफाई अभियान, 55 टन कूड़ा जुटाया

AltnewsUttarakhand 26/10/2026 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान के छठे दिन सोमवार को सुभाष घाट पर 600 से अधिक लोगों ने श्रमदान किया। अभियान के दौरान घाट और आसपास के क्षेत्रों से करीब 55 टन सूखा और गीला कूड़ा एकत्र कर निस्तारण किया गया। मेलाधिकारी कुंभ सोनिका और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।अभियान में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी और स्वच्छता नोडल अधिकारी सीएम त्रिपाठी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग, भारतीय नदी परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम, आपदा प्रबंधन विभाग, जिला पंचायत, श्रीगंगा सभा, शांतिकुंज, श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सदस्यों सहित विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। मीरा रावत ने कहा कि गंगा घाटों की स्वच्छता सामूहिक जिम्मेदारी है। दीपक गोस्वामी ने बताया कि सूखे और गीले कूड़े को अलग-अलग एकत्र कर निस्तारित किया गया। सीएम त्रिपाठी ने जनभागीदारी को अभियान की सफलता का आधार बताया। श्रीमहंत दीपकराज महाराज ने गंगा में कूड़ा नहीं डालने और प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की। वहीं, एसडी आदर्श इंटर कॉलेज, भीकमपुर जीतपुर में एनएसएस की नवीन इकाई गठित कर विद्यार्थियों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: धौलछीना में रामलीला का शुभारंभ, राम जन्म प्रसंग के मंचन ने मोहा मन
Next: विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.