Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वरोजगार की दिशा में युवा बढ़ाएं कदम: कोश्यारी
  • देहरादून

स्वरोजगार की दिशा में युवा बढ़ाएं कदम: कोश्यारी

AltnewsUttarakhand 07/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। आदर्श संस्था डोईवाला में निशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स के प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।  पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने की ओर अग्रसर है। सभी युवाओं को स्वरोजगार अपनाना होगा। केंद्र और राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम जनमानस को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। सस्था की अध्यक्ष आशा कोठारी ने मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी और विशिष्ट अतिथि बृजभूषण गैरोला को शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य स्तर पर 19 वीं रैंक लाने वाली बालिका तानिया को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्था के सचिव हरीश कोठारी, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, मंडल महामंत्री रविन्द्र बेलवाल , नगीना रानी ,विक्रम नेगी, मनीष ईश्वर अग्रवाल, आशा सेमवाल, मनमोहन नौटियाल, राजकुमार राज, प्रताप सिंह बस्सी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जंगलों की आग बुझाने को अग्निशमन प्रयासों में मदद करेगी वायु सेना : मुख्य सचिव
Next: किशोरी से दुष्कर्म में मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.