Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा : विस अध्यक्ष
  • देहरादून

स्वच्छता सिर्फ अभियान नहीं बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा : विस अध्यक्ष

AltnewsUttarakhand 01/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान में हिस्सा लेकर श्रमदान किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान कहा कि हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम व्यक्तिगत जीवन में व कार्यक्षेत्र में स्वच्छता को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने हा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। यह न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है बल्कि यह एक सभ्य समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे विधानसभा के प्रत्येक हिस्से को स्वच्छ रखने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें और इस दिशा में एक मिसाल पेश करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का संदेश केवल एक दिन का नहीं बल्कि इसे निरंतर आगे बढ़ाना होगा। इस अवसर पर सचिव विधानसभा हेम पंत, सहायक नगर आयुक्त शांति प्रसाद जोशी, पुष्पा राठौड़, राजेश थपलियाल आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम खंडूड़ी 91 साल के हुए, समर्थकों ने मनाया जन्मदिन
Next: दोगुने मुनाफे के लालच में गंवाए 1.30 लाख

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.