Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चम्पावत
  • स्वाला डेंजर जोन में रात में चल रहा मलबा गिराने का काम
  • चम्पावत

स्वाला डेंजर जोन में रात में चल रहा मलबा गिराने का काम

AltnewsUttarakhand 19/10/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

चम्पावत(आरएनएस)।  स्वाला डेंजर जोन की पहाड़ी से मलबा गिराने का काम रात वक्त किया जा रहा है। पहाड़ी में चढ़ाई गई मशीनें योजनाबद्ध तरीके से मलबा एनएच में गिरा रही हैं। चम्पावत-टनकपुर हाईवे में स्वाला के पास बने डेंजर जोन से मलबा गिराने का काम शाम छह बजे से शुरू किया जा रहा है। इस स्थान पर रैंप बना कर मशीनें पहाड़ी में पहुंचाई गई हैं। एनएच के सहायक अभियंता मनोज कोटला ने बताया कि जांच कमेटी ने निरीक्षण के बाद मलबे का निस्तारण करने की सिफारिश की थी। डीएम नवनीत पांडेय की अनुमति देने के बाद पहाड़ी में मशीन चढ़ाने के लिए करीब 700 मीटर लंबा रैंप बनाया गया। इसके बाद पहाड़ी से योजनाबद्ध तरीके से रात में मलबा गिराया जा रहा है। इसके अलावा यहां बीते लंबे समय से पहाड़ी में एंकरिंग का कार्य भी किया जा रहा है। एनएच में वाहनों के संचालन के लिए नई गाइड लाइन बनाई गई है। जिला प्रशासन ने आगामी 25 अक्तूबर तक चम्पावत-टनकपुर के बीच छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही का समय साढ़े नौ घंटे निर्धारित किया है। डीएम के अनुसार चम्पावत से टनकपुर की ओर जाने वाले वाहन सुबह आठ से सायं पांच बजे तक चल सकेंगे। जबकि टनकपुर से चम्पावत की ओर आने वाले वाहनों को ककराली गेट से सुबह सात से सायं साढ़े चार बजे तक संचालित करने की अनुमति होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्यप्रदेश के युवक ने फांसी लगा दी जान
Next: किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को भेजा जेल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून

चम्पावत में पहली बार हुई कैबिनेट बैठक, विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंचाने पर जोर

AltnewsUttarakhand 04/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.