Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वर्ण पदक विजेता मंयक को किया सम्मानित
  • देहरादून

स्वर्ण पदक विजेता मंयक को किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 15/10/2023 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने खदरी निवासी मयंक गिरी को सम्मानित किया। मयंक ने हाल ही में नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में भारत के लिये दो स्वर्ण पदक जीते थे। रविवार को अंतरराष्ट्रीय गढ़वाल महासभा ने दून मार्ग स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले मंयक गिरी को सम्मानित किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि खदरी निवासी मयंक ने हाल ही में नेपाल के पोखरी में हुई 8वीं इंडोनेपाल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में योग की अलग-अलग कैटेगरी में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मयंक गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार में योग विज्ञान में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं। मयंक गिरी ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य आगामी अप्रैल माह में दुबई में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय एशियाड में उत्कृष्ठ प्रदर्शन कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। मौके पर विनोद जुगलान, शीश पाल गोस्वामी, मनोज नेगी, पंकज गुसाईं आदि उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिग बॉस-17 में नजर आएगा डोईवाला का अनुराग
Next: सेवा भारती अल्मोड़ा द्वारा निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.