Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव करेंगी एएनएम
  • देहरादून

स्वास्थ्य महानिदेशालय का घेराव करेंगी एएनएम

AltnewsUttarakhand 11/06/2023
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ (एएनएम) ने तबादला एक्ट के तहत इस साल ट्रांसफर न होने पर महानिदेशालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष गुड्डी मटूड़ा ने कहा कि सरकार जिला कैडर के नाम पर पिछले कई सालों से एएनएम के तबादले नहीं कर रही है। इस वजह से दुर्गम में तैनात एएनएम सुगम में तैनात नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि 10 जून की अवधि बीतने के बावजूद स्वास्थ्य महानिदेशालय ने एएनएम के ट्रांसफर नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को एएनएम संघ के पदाधिकारी महानिदेशक स्वास्थ्य से मिलेंगे और ट्रांसफर न होने पर उनका घेराव किया जाएगा। मटूड़ा ने कहा कि राज्य में तबादला कानून के तहत विभिन्न विभागों के 15 प्रतिशत कर्मचारियों के ट्रांसफर करने की व्यवस्था है। लेकिन एएनएम को इससे वंचित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर बार एएनएम का जिला कैडर कहकर तबादले नहीं किए जाते। जबकि 2019 से पहले हर साल एएनएम के तबादले होते थे। उन्होंने कहा कि यदि एएनएम के भी तबादले नहीं किए गए तो पहले महानिदेशक का घेराव किया जाएगा और फिर स्वास्थ्य मंत्री का घेराव किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के अफसर एएनएम के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मूल मुद्दों से भटकाकर सरकार लोगों को लैंड जेहाद और लव जेहाद में उलझाकर रखना चाहती है:  सूर्यकांत धस्माना
Next: मंदिर का ताला तोड़ा, चांदी-तांबे के बर्तन चोरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.