Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य महानिदेशालय में प्रदर्शन करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी
  • देहरादून

स्वास्थ्य महानिदेशालय में प्रदर्शन करेंगे मिनिस्टीरियल कर्मचारी

AltnewsUttarakhand 25/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने पदोन्नति और समायोजन सहित अपनी कई मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। संगठन ने अपनी मांगों पर कार्रवाई न होने पर 27 फरवरी को महानिदेशालय में प्रदर्शन का निर्णय लिया है। मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्टीरियल एसोसिएशन की प्रांतीय अध्यक्ष रजनी रावत और महासचिव संजय नेगी की ओर से महानिदेशक स्वास्थ्य को ज्ञापन भेजा गया जिसमें मांगों पर कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई गई। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से पूर्व में मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
उन्होंने बताया कि 15 फरवरी को आयोजित हुई संगठन की वर्चुअल बैठक के दौरान मांगों पर कार्रवाई न होने पर 27 फरवरी को महानिदेशालय पर प्रदर्शन का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि संगठन की मांगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है ऐसे में 27 फरवरी को महानिदेशालय में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
धरना प्रदर्शन में सभी जिलों के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की पदोन्नति और समायोजना के मामलों पर जल्द कार्रवाई की जाए। ऐसा न होने पर 27 फरवरी को आगे के आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: घंटाघर से विक्रम और मैजिक वाहनों का संचालन रुके
Next: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में रार बढ़ी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.