Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • स्वास्थ्य मंत्री ने सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया
  • पौड़ी

स्वास्थ्य मंत्री ने सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया

AltnewsUttarakhand 22/06/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रविवार को 52 लाख 70 हजार के हॉस्टल, विभागीय भवन सौन्दर्यीकरण और सुरक्षा दीवार कार्यों का लोकार्पण किया। कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में अभी तक 158 विकास कार्य किये जा चुके हैं।मेडिकल कॉलेज के मरीजों, छात्रों, फैकल्टी, कर्मचारियों के हित में सभी प्रस्तावों पर कार्य पूर्ण किये गये हैं। बताया कि कॉलेज के विकास कार्य में बजट की कोई कमी आड़े नहीं आयी है। मेडिकल कॉलेज के सरस्वती माता मंदिर प्रांगण में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में अनेकों सुविधाएं दी जा रही हैं। इसके बाद भी मरीजों की सुविधा में और अस्पताल की व्यवस्था में कोई भी कार्मिक कोताही करते हुए पाया जाता है, तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। इस दौरान मंत्री डॉ. रावत ने बायोमेट्रिक हाजिरी सुबह, दिन और छुट्टी के समय सतत रूप से चेक करने के निर्देश मेडिकल कॉलेज प्रशासन को दिये। कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं किया जाएगा और इसके लिए पढ़ाई की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। डॉ. रावत ने कहा कि बेस चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में ओटी बनाने के साथ अन्य सुविधाएं बेहतर की जा रही है। अब इमरजेंसी में हर एचओडी की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगेगी, जिससे मरीजों को हर समय विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध हो सकेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रेफर करने वाले डॉक्टर को पहले मरीज का एक पेज का नोट लिखकर रेफर करने का स्पष्ट कारण बताना होगा। कहा कि बेस अस्पताल में नर्सिंग अधिकारियों की पर्याप्त उपलब्धता हो चुकी है, शीघ्र ही 150 वार्ड ब्यॉय की तैनाती होगी, जिससे अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और अन्य व्यवस्थाओं में सुधार आएगा। इस मौके पर चिकित्सा निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना, एमएस डॉ. अजय विक्रम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, पूर्व कुलपति गढ़वाल विवि प्रो. मनमोहन रौथाण, डॉ. बीपी नैथानी मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: स्वाति एस. भदौरिया ने संभाला पौड़ी जिलाधिकारी का पदभार
Next: जटा गंगा को प्रदूषण मुक्त करने और गुफाओं के संरक्षण की मांग को सौंपा ज्ञापन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.