Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वयं सहायता समूहों ने खोला टेक होम राशन घोटाले के खिलाफ मोर्चा
  • देहरादून

स्वयं सहायता समूहों ने खोला टेक होम राशन घोटाले के खिलाफ मोर्चा

AltnewsUttarakhand 15/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। नारी शक्ति स्वरूप महिला जिला संगठन के बैनर तले स्वयं सहायता समूह ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर टेक होम राशन स्कीम के तहत हो रहे घोटाले के खिलाफ मोर्चा खोला। संगठन ने आरोप लगाया कि सरकार में बैठे कुछ लोग स्वयं सहायता समूहों के अधिकारों का हनन करते हुए अपने करीबियों को लाभ पहुंचाने के लिए टेंडर प्रक्रिया कर उनका हक मार रहे हैं। प्रेस क्लब में हुई प्रेसवार्ता में संगठन पदाधिकारी रीता नेगी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आईसीडीएस के तहत अनुपूरक पोषाहार कार्यक्रम के लिए जारी टेंडर की शर्तों को देखकर लगता है किसी विशेष कंपनी को लाभ पहुंचाने की मंशा है। क्योंकि टर्नओवर 100 करोड़ तथा ईएमडी 4.7 करोड़ की मांगी गई है। पूरे प्रदेश का एक साथ ऑर्डर मांगा गया है, यानि इसमें छोटे उधमियों का कोई रोल नहीं है। महिला समूह का तो बिल्कुल भी रोल नहीं है। होना यह चाहिए था कि ब्लॉक लेवल पर टेंडर मांगना चाहिए था या डिस्ट्रिक्ट लेवल पर टेंडर मांगना चाहिए था और महिला समूह का चयन कर टेंडर कर काम बांटना चाहिए था। संगठन की एक अन्य पदाधिकारी फरजाना ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मसले का संज्ञान लेना चाहिए और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। फरीदा ने कहा कि राज्य के सैकड़ों महिला समूहों को रोजगार देना सरकार का उद्देश्य होना चाहिए ताकि लाखों लाभार्थियों तक गुणवतापूर्ण पोषाआहार उपलब्ध कराया जा सके। पत्रकार वार्ता में कविता, कोमल, कमला देवी आदि महिलाएं मौजूद रही।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: देहरादून का दस हजार का इनामी पशु तस्कर सहारनपुर से गिरफ्तार
Next: दस लाख की स्मैक के साथ दो आरोपी धरे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.