Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • तहसील कर्मचारी को पीट पीटकर किया अधमरा
  • हरिद्वार

तहसील कर्मचारी को पीट पीटकर किया अधमरा

AltnewsUttarakhand 12/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  खानपुर के भारुवाला निवासी अमित कुमार पुत्र रणधीर सिंह लक्सर तहसील की ई-डिस्ट्रिक्ट विंडो पर काम करता है। मंगलवार देर शाम ड्यूटी के बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। हरिद्वार-पुरकाजी हाईवे पर गंगनौली गांव के पास पीछे की तरफ से दो बाइक पर सवार होकर आए चार युवकों ने उसे ओवरटेक करके रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने हॉकी की स्टिक और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। हमले में अमित के हाथ और कूल्हे की हड्डी टूटने के अलावा एक पसली भी चटक गई। साथ ही उसके शरीर पर कई जख्म भी हो गए और वह बेहोश होकर गिर गया। हमलावर उसे मृत समझकर भाग गए। बाद में राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लक्सर सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे गंभीर बताकर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे हरिद्वार ले गए हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के चचेरे भाई टीनू चौधरी ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर गंगनौली गांव के रजत पुत्र नेत्रपाल, सेठपाल उर्फ मुकेश पुत्र इंछाराम, अजय पुत्र भूपेंद्र और ओम पुत्र अजब सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हर जिले में गठित होगी जिला प्रवासी सेल   : मुख्य सचिव
Next: पीएम श्री जीजीआईसी बाड़ेछीना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.