Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • टॉकीज में साझेदारी के नाम पर उद्योगपति के एक करोड़ हड़पे
  • हरिद्वार

टॉकीज में साझेदारी के नाम पर उद्योगपति के एक करोड़ हड़पे

AltnewsUttarakhand 22/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्वालापुर के संगीता टॉकीज में साझेदारी के नाम पर एक उद्योगपति से धोखाधड़ी कर एक करोड़ की रकम हड़प ली गई। पीड़ित उद्योगपति ने संगीता टॉकीज का स्वामी होने का दावा करने वाले दिल्ली के व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही एक टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। शिवलोक कालोनी निवासी उद्योगपति नितिन जैन पुत्र स्वर्गीय पवन जैन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी जान पहचान धर्मेंद्र चावला पुत्र किशोर लाल चावला, निवासी हनुमान रोड शाहदरा दिल्ली से चली आ रही थी। आरोप है कि अपने को संगीता टॉकीज का स्वामी बताने वाले धर्मेंद्र चावला से उनका टॉकीज की संपत्ति को लेकर समझौता हुआ था। तय हुआ था कि संपत्ति को दोनों अपनी सहमति से मिलकर किसी तीसरे व्यक्ति को बेच देंगे, जिसकी एवज में उन्होंने एक करोड़ की रकम दी थी। आरोप है कि संपत्ति को खरीदने के लिए जब ग्राहक आए तब धर्मेंद्र चावला टाल मटोल करके सौदा करने से बचता रहा। आरोप है इसी बीच उसे पता चला कि उसने संपत्ति का सौदा पंकज त्यागी, निवासी मॉडल कालोनी से 5.7 करोड़ में कर दिया है। आरोप है कि अब संपत्ति का सौदा करने के बाद से वह उनकी रकम देने से लगातार इनकार कर रहा है। जब रकम वापस मांगने के लिए दबाव बनाया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए हत्या की धमकी दी। ऐलानिया धमकी दी कि वह उसकी रकम वापस नहीं लौटाएगा। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में दिल्ली निवासी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की एक टीम दिल्ली रवाना की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस से मेयर पद के लिए शालिनी सैनी ने किया आवेदन
Next: अवर अभियंता के साथ मारपीट में पांच पर मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.