Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टपकेश्वर मंदिर में गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान शुरू
  • देहरादून

टपकेश्वर मंदिर में गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान शुरू

AltnewsUttarakhand 30/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  माता वैष्णों देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर में गुरुवार से विशेष माघ गुप्त नवरात्रि पूजा अनुष्ठान का शुभारम्भ हुआ। मंदिर के संस्थापक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने बताया कि सर्वप्रथम प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए अमृत जल को माता वैष्णो देवी की पिंडियों और अष्टभुजी मां दुर्गा जी को चढ़ाया गया। विशेष पूजा अर्चना के बाद, महाकुंभ के अमृत जल से घट स्थापना की गई और ब्राह्मण पूजन के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ आरंभ किया गया। हरियाली बोई गई और भक्तों को महाकुंभ प्रयागराज, राम मंदिर अयोध्या, गोरक्षनाथ मठ गोरखपुर आदि से लाया गया प्रसाद पूरी नवरात्रि में वितरित किया जाएगा। शाम को माता वैष्णो देवी जी की विशेष श्रृंगार आरती की गई। आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि साल में चार बार नवरात्रि आती है। शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि तो प्रचलन में है, किन्तु दोनों गुप्त नवरात्रि कम प्रचलन में है। जबकि इन दोनों नवरात्रि में किया जाने वाला पूजा अनुष्ठान और ज्यादा फल देने वाला होता है। इस अवसर पर मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, गीता जोशी, आचार्य विकास भट्ट, पंडित गणेश बिजलवाण, पंडित अरविंद बडोनी, ऋषिपाल आदि का विशेष सहयोग रहा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भू कानून, मूल निवास से ध्यान हटाने को लाए यूसीसी: यशपाल
Next: प्रमुख अभियंता दफ्तर पर गरजे सिंचाई इंजीनियर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.