Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टोंस चेतावनी निशान से 90 सेमी ऊपर बही
  • देहरादून

टोंस चेतावनी निशान से 90 सेमी ऊपर बही

AltnewsUttarakhand 19/08/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। यमुना और टोंस के ऊपरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से दोनों नदियों के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार को टोंस चेतावनी के निशान से 90 सेमी ऊपर बह रही थी। हालांकि इच्छाड़ी बांध से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, बावजूद इसके प्रशासन ने एहतियात के तौर पर तटवर्ती क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है। जबकि यमुना भी खतरे के निशान के करीब बही। सोमवार शाम को टोंस का जल स्तर 644.50 मीटर रहा जो चेतावनी बिंदु 643.60 मीटर के 90 सेमी अधिक है। दोपहर तक टोंस का जल स्तर 643.35 मीटर था, जो दोपहर बाद धीरे धीरे बढ़कर 644.50 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान 644.75 मीटर से मात्र 25 सेमी कम है। टोंस का जलस्तर बढ़ने पर कालसी थाना पुलिस की ओर से तटीय क्षेत्रों में मुनादी कराई गई। जिसमें सुरक्षा की दृष्टि से नदी किनारे रहने वाले लोगों और मछली, लकड़ी पकड़ने के लिए तटों पर जाने वाले ग्रामीणों को सावधान किया गया। एसडीएम कालसी योगेश मेहरा ने बताया कि टोंस का जल स्तर बढ़ना बरसात की सामान्य प्रक्रिया है। इच्छाड़ी बांध से धीरे-धीरे पानी को छोड़ा जा रहा है। वहीं सोमवार को यमुना 454.91 मीटर पर बही, जो खतरे के निशान 455.37 मीटर से 36 सेमी कम है। ऊपरी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते यमुना के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है, जिससे प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विकासनगर के एसडीएम विनोद कुमार ने बताया कि डाकपत्थर बैराज से डाउन स्ट्रीम में भीमावाला, ढकरानी, कुंजा, कुल्हाल तक तटवर्ती क्षेत्रों में लोगों का सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही नदी का जल स्तर बढ़ने की सूचना उत्तर प्रदेश के खारा पावर हाउस और हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज प्रबंधन को भी दी जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रामलीला के भव्य आयोजन हेतु रक्षा बंधन से प्रशिक्षण शुरू
Next: कोटी-इच्छाड़ी-मीनस मोटर मार्ग पर सफर करना हुआ खतरनाक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.