Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टौंस में बही किशोरी का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग
  • देहरादून

टौंस में बही किशोरी का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग

AltnewsUttarakhand 02/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)। दोस्तों के साथ मंदिर जा रही एक 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को पैर फिसलने के कारण टौंस नदी में बह गई थी। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पुलिस और एसडीआरएफ ने सुबह से लेकर शाम तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। दरअसल दोपहर बाद करीब तीन बजे नेहा शाही पुत्री हेमराज शाही, निवासी राजावाला बाढ़वाला अपने छह दोस्तों के साथ सहस्रधारा मंदिर हिमाचल प्रदेश जा रही थी। सभी बाढ़वाला से मैजिक से कालसी जमुना पुल तक गए। इसके बाद पैदल टौंस नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नेहा पैर फिसलने के कारण नदी में बह गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष भुवनचंद पुजारी ने बताया कि शनिवार को भी स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ ने सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। अंदेशा जताया कि किशोरी बहकर दूर निकल गई होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नीलगाय की टक्कर से दंपत्ति समेत मासूम घायल
Next: जमीन की धोखाधड़ी में तीन के खिलाफ मुकदमा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.