Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टैक्सी लेकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में केस दर्ज कराया
  • देहरादून

टैक्सी लेकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में केस दर्ज कराया

AltnewsUttarakhand 10/09/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। महिला ने परिचित पर टैक्सी कार लेने और उससे दुर्घटना कर क्षतिग्रस्त करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। रेखा रानी निवासी केहरी गांव की तहरीर पर पटेलनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने कहा कि उन्होंने अपनी टैक्सी को संचालन करने के लिए मेजाहिद ईकबाल को दिया था। वह एक प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी में डायरेक्टर हैं। दोनों पक्षों के बीच 19 जनवरी 2024 को एक अनुबंध हुआ था। वाहन की संपूर्ण जिम्मेदारी मेजाहिद ईकबाल की थी। प्रार्थिनी ने बताया कि उनका वाहन, जिसे ड्राइवर आर्यन नेगी चलाता था। मेजाहिद ईकबाल के कार्यालय में पार्क किया जाता था। बीते दो जुलाई को जब ड्राइवर आर्यन वाहन लेने गया, तो पता चला कि मेजाहिद और उनके मैनेजर धीरज कुमार ने एक जुलाई की रात को वाहन अपने कर्मचारी प्रदीप चंद्रा को बिना जानकारी के मसूरी जाने को दे दिया था। जिसमें मुस्कान भट्ट, गौरव कुमार और अनामिका नेगी भी उस यात्रा में शामिल थे। आरोप है कि प्रदीप चंद्रा के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। फिर भी उसने वाहन चलाया। वाहन कुठाल गेट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना से वाहन को भारी क्षति पहुंची उसमें सवार एक की जान भी गई। कार में लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। प्रदीप के पास वैध लाइसेंस न होने के कारण इंश्योरेंस कंपनी ने भी वाहन की मरम्मत का दावा खारिज कर दिय। आरोपी नुकसान की भरपाई नहीं दे रहा है। इंस्पेक्टर पटेलनगर केके लुंठी ने बताया कि मामले में आरोपी मेजाहिद, धीरज कुमार और प्रदीप चंद्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पेयजल ठेका कर्मचारियों का 12 को सचिवालय कूच
Next: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को तत्काल बर्खास्त करने की कांग्रेस ने उठाई मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.