Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • तीसरा निकाह कर पत्नी को घर से निकाला
  • हरिद्वार

तीसरा निकाह कर पत्नी को घर से निकाला

AltnewsUttarakhand 17/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   दो बार निकाह कर चुके एक व्यक्ति ने तीसरा निकाह कर लिया। मामला सामने आने पर विवाहिता ने विरोध किया तो उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर ज्वालापुर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धोखाधड़ी समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोहल्ला कैथवाड़ा निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका निकाह 20 सितंबर 2022 को आमिर निवासी नूर बस्ती छप्पर वाली गली नंबर 4 सहारनपुर यूपी से हुआ था। निकाह से पूर्व दिए गए शपथ पत्र में पति ने खुद को अविवाहित बताया था। आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पति पूर्व से ही शादीशुदा है।
अगस्त 2019 को उसके पति ने अहबाबनगर निवासी एक युवती से निकाह किया था, उसके बाद पता चला कि मुजफ्फरनगर की युवती से उसका पति निकाह कर चुका है।
आरोप है कि निकाह के बाद उसके पति ने उसे डरा धमकाकर रखा। यही नहीं उसके परिजन से भी उसकी मुलाकात नहीं होने दी। आरोप लगाया कि दो निकाह करने के बात उससे छिपाकर गुमराह कर तीसरा निकाह किया गया है। हकीकत सामने आने पर पति ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। बकायदा उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद उसने एक बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जल और सीवर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Next: सिडकुल में नशे के इंजेक्शनों के साथ दो आरोपी दबोचे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.