Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टिहरी में 19 दिसंबर से एक्रो वर्ल्ड चैंपियनशिप
  • देहरादून

टिहरी में 19 दिसंबर से एक्रो वर्ल्ड चैंपियनशिप

AltnewsUttarakhand 14/11/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने टिहरी झील क्षेत्र को एक्रो पैराग्लाईडिंग हब के रूप में स्थापित करने पर पूरा फोकस कर लिया है। टिहरी झील क्षेत्र को विश्व भर के पैराग्लाईडिंग पायलटों में नियमित रूप से प्रचारित कराया जा रहा है। इसी कड़ी में 19 से 23 दिसंबर के बीच टिहरी झील में एक्रो वर्ल्ड चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। पर्यटन विकास परिषद आयोजन को मैसर्स पैराग्लाईडिंग मंत्रा, पुणे और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित करने जा रहा है। इस आयोजन में विश्व एक्रो प्रतियोगिता के साथ ही भारतीय पायलटों के लिए राष्ट्रीय एसआईवी प्रतियोगिता भी आयोजित कराई जाएगी। इस आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाने को जनसहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए स्थानीय लोगों को निशुल्क टैण्डम पैराग्लाईडिंग फ्लाइंग कराई जाएगी। इसके लिए आयोजन स्थल पर ही निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि आयोजन देखने को आने वाले आगन्तुकों के मनोरंजन को पैराग्लाईडिंग एयरो शो और बेस जम्पिंग का प्रदर्शन भी कराया जायेगा। टिहरी में होने वाले एक्रो वर्ल्ड चैंपियनशिप और एयरो शो 2024 में लगभग 25 विदेशी एक्रो पायलटों, 50 भारतीय एसआईवी पायलटों, 25 टैण्डम पायलटों के साथ ही पांच बेस जम्परों की ओर से हिस्सा लिया जाएगा। सचिव सचिन कुर्वे ने बताया कि टिहरी झील क्षेत्र में एक्रो पायलटों का मूवमेंट बढ़ेगा। इससे स्थानीय लोगों को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।
यहां करें पंजीकरण:    वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग लेने को https://forms.gle/qSJYpupuN8iYERZa6 पर पंजीकरण करना होगा। राष्ट्रीय एसआईवी चैंपियनशिप में भाग लेने को रजिस्ट्रेशन लिंक https://forms.gle/8nB3hytr15SQRuBGA पर आवेदन करना होगा।

पुरस्कार धनराशि 14.50 लाख   :   वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रथम पुरस्कार पांच लाख, द्वितीय पुरस्कार तीन लाख, तृतीय पुरस्कार के रूप में दो लाख मिलेंगे। राष्ट्रीय एसआईवी चैंपियनशिप में प्रथम पुरस्कार में दो लाख, द्वितीय डेढ़ लाख, तृतीय को एक लाख रुपए मिलेंगे।
बचाव को हेलीकॉप्टर रहेंगे मौजूद  :  प्रतियोगिता, एयर शो के दौरान किसी भी तरह की संभावित अप्रिय घटना, दुर्घटना से निपटने को रेस्क्यू हेलीकॉप्टर की व्यवस्था रहेगी। नागरिक उड्डयन विभाग की ओर से हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार हादसे में जान गंवाने वाले युवाओं को श्री श्रद्धांजलि
Next: मुख्यमंत्री धामी ने गुरु नानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.