Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर छात्रा की मौत
  • देहरादून

तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर छात्रा की मौत

AltnewsUttarakhand 29/11/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   आईएसबीटी के समीप तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर एक छात्रा की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि 21 वर्षीय प्रिंयका अंकुश खरात पुत्री अंकुश पांडुरंग खरात निवासी घुलेवाडी आटपाडी खरसुंडी जिला सांगली महाराष्ट्र, क्लेमेनटाउन स्थित एक निजी कॉलेज की छात्रा थी। शुक्रवार शाम वो कॉलेज से अपने पीजी हॉस्टल लौट रही थी। माजरा स्थित एक स्वीट शॉप के समीप सड़क पार करते हुए आईएसबीटी की ओर से आ रही एक निजी कंपनी की बस ने छात्रा को टक्कर मार दी। इससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां देररात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाल ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल बस को कब्जे में लिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में बीएसएनएल के 644 मोबाइल टावर अपग्रेड होंगे
Next: राज्यपाल ने संस्कृत विवि के 30 छात्रों को स्वर्ण पदक से नवाजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.