Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • थलीसैंण के दो गांवों की महिलाओं में चारापत्ती को लेकर हुआ विवाद
  • पौड़ी

थलीसैंण के दो गांवों की महिलाओं में चारापत्ती को लेकर हुआ विवाद

AltnewsUttarakhand 12/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।   थलीसैंण के जल्लू और कपरोली गांव की महिलाओं में बीती शाम चारा पत्ती को लेकर विवाद हो गया। दोनों गांवों की महिलाएं गांव के पास ही पड़ने वाले जंगल में चारा पत्ती के लिए गई हुई थी। तभी चारा पत्ती के कटान को लेकर जंगल में ही दोनों गांवों की महिलाएं आपस में ही भिड़ गई। कुछ महिलाओं को मामूली चोंटे भी आई है, हालांकि कोई भी महिला अस्पताल में भर्ती नहीं है। महिलाओं के इस विवाद को लेकर सोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियों को मंगलवार की शाम का ही बताया जा रहा है। ममाले का संज्ञान लेते हुए वन विभाग ने जंगल के इस हिस्से में दोनों ही गांवों के चारा पत्ती कटान पर रोक लगा दी है। विवाद को देखते हुए वन विभाग ने चारा पत्ती का समस्या न हो इसके लिए दोनों ही गांवों के लिए अलग कंपारमेंटों भी बांटे है। वहीं इसी मामले में जल्लू निवासी एक व्यक्ति ने थाना थलीसैंण में कपरोली गांव के चार लोगों के विरुद्ध नामजद तहरीर भी दी है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थलीसैंण के जल्लू और कपरोली गांव की महिलाएं पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने के लिए आरक्षित कंपारमेंट संख्या 26 में जाती रहती है। यह जंगल दोनों गांवों के पास ही है। इन दिनों पशुओं के लिए बांज की पत्तियों को पशुओं के लिए चारे के लिए महिलाएं काटती है। बताया जा रहा है पहले सोमवार को भी कुछ हल्का विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार को भी चारा पत्ती को लेकर महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया और यह इतना बढ़ गया कि दोनों ही गांवों की महिलाएं आपस में उलझ गई। जो वीडियो वायरल हो रहे है उनमें किसी महिला के हाथ में डंडा तो कुछ के हाथ में जंगल की पेड़ की टहनियां दिख रही है। इसी से महिलाएं एक दूसरे पर वार कर रही है। बताया जा रहा है कुछ महिलाओं को मामूली चोटें भी आई है।
गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ स्वपनिल अनिरुद्ध ने बताया कि पहले भी संबंधित गांवों के साथ बैठक कर इस समस्या का निस्तारण किया गया था। लेकिन फिर चारा पत्ती को लेकर विवाद सामने आया है। थलीसैंण के रेंज अधिकारी को दोनों गांवों के लोगों के साथ शांति बैठक करने को कहा गया है। साथ ही जहां विवाद हुआ है उस जंगल में चारा पत्ती कटान पर दोनों गांवों के लिए विभाग ने रोक लगा दी है। दोनों ही गांवों के लिए अब अलग-अलग व्यवस्था की गई है ताकि विवाद के हालत पैदा न हो। दूसरी तरफ जल्लू गांव निवासी रणवीर ने थाना थलीसैंण चारा लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
थलीसैंण के थाना प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि तहरीर में मनोज, सोबन, जसी और सुरेंद्र के खिलाफ तहरीर दी गई है।आरोप है कि उक्त लोगों ने रणवीर सिंह के साथ मारपीट की। तहरीर पर उक्त चारों लोगों के खिलाफ धमकाने और मारपीट करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रोडवेज कर्मचारियों को होली पर एडवांस वेतन मिलेगा
Next: प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर कर योजना संचालित करने का मामला डीएम तक पहुंचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.