Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ठेका कर्मचारियों को लेकर सचिव पेयजल की बैठक में भी नहीं निकला हल
  • देहरादून

ठेका कर्मचारियों को लेकर सचिव पेयजल की बैठक में भी नहीं निकला हल

AltnewsUttarakhand 02/10/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून। जल संस्थान ठेका कर्मचारियों को विभागीय संविदा, आउटसोर्स पर रखने को लेकर सचिव पेयजल शैलेश बगोली की बैठक में सहमति नहीं बन पाई। सिर्फ समय पर पूरा वेतन देने का आश्वासन सचिव पेयजल की ओर से दिया गया। पीएफ, ईएसआई की सुविधा भी समय पर सुनिश्चित कराई जाएगी। विभागीय संविदा, आउटसोर्स पर रखने को ठोस आश्वासन न मिलने पर संविदा श्रमिक संघ ने ऐतराज जताया। सचिवालय में सचिव पेयजल के साथ हुई बैठक में अध्यक्ष संजय कुमार ने विस्तार से श्रमिकों का पक्ष रखा। कहा कि ठेका कर्मचारी नियमितीकरण की मांग नहीं कर रहे हैं। बल्कि विभागीय संविदा, आउटसोर्स पर रखने की मांग की जा रही है। विभागीय सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से आउटसोर्स पर ठेका कर्मचारियों को रखा जाए। क्योंकि पूर्व में भी जल संस्थान मैनेजमेंट पेयजल योजनाओं में ठेका कर्मचारियों को उपनल, पीआरडी के माध्यम से रख चुका है।
जल संस्थान मैनेजमेंट की ओर से साफ किया गया कि ठेका कर्मचारियों को विभागीय संविदा, आउटसोर्स पर नहीं रखा जा सकता। क्योंकि जल संस्थान किसी भी कर्मचारी को नहीं रखता, बल्कि पेयजल योजनाओं के संचालन के लिए ठेकेदारों का चयन करता है। ऐसे में जल संस्थान सिर्फ ठेकेदार के स्तर पर किए जाने वाले भुगतान को नियमानुसार पूरा और नियमित रूप से कराना सुनिश्चित कर सकता है।
महामंत्री मंगलेश लखेड़ा ने कहा कि ठेकेदारों पर जल संस्थान मैनेजमेंट का कोई नियंत्रण नहीं है, इसीलिए तमाम दावों के बावजूद समय पर पूरा वेतन भुगतान नहीं होता।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची जीएसडीपी ग्रोथ : सुंदरम
Next: भूमि खरीद-फरोख्त के लिए हो रही रजिस्ट्रियों पर तत्काल रोक लगे: माहरा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.