Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • ट्रेन में बुजुर्ग महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत
  • हरिद्वार

ट्रेन में बुजुर्ग महिला यात्री की हार्ट अटैक से मौत

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  ट्रेन में सफर कर रही बुजुर्ग महिला को दिल का दौरा पड़ गया। साथियों ने गार्ड के माध्यम से कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर लक्सर में रेलवे के डॉक्टर ने महिला को देखा, पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार को 15011 लखनऊ से चंडीगढ़, चंडीगढ़ एक्सप्रेस करीब एक घंटा लेट चल रही थी। बिजनौर स्टेशन पर 5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन सुबह 9 बजे आगे रवाना हुई। तभी ट्रेन के आरक्षित कोच में सवार 60 वर्षीय महिला विजयलक्ष्मी की तबीयत खराब हो गई। उसके साथ मौजूद दूसरी महिला ने ट्रेन गार्ड को बताया, तो गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचित किया। कंट्रोल रूम ने लक्सर रेल प्रशासन को महिला के लिए आवश्यक मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। दोपहर पौने बारह बजे ट्रेन रूकते ही प्लेटफार्म पर पहले से मौजूद रेलवे की स्वास्थ्य टीम ने कोच में जाकर महिला की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके बाद शव को लक्सर स्टेशन पर उतार लिया गया। एसओ जीआरपी लक्सर संजय शर्मा ने बताया कि मृतक महिला विजयलक्ष्मी (60 वर्ष) पत्नी सुरेंद्र सिंह सेक्टर 12 राजाजी पुरम लखनऊ की निवासी थी। वे अपने बेटे सतेंद्र सिंह की पत्नी मुन्नी देवी के साथ ट्रेन से चंडीगढ़ जा रही थी। पुत्रवधु मुन्नी देवी के मुताबिक उन्हें दिल का दौरा पड़ा था, जिससे उसकी मौत हुई है। फिर भी पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मोबाइल फोन शॉप में हुई चोरी का आरोपी दबोचा
Next: विधायक को थप्पड़ जड़ने वाले टेंशन में, बोले- क्या पता परिवार पर तो खतरा नहीं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.