Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मैं अब दिल्ली में हूं मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना : त्रिवेंद्र
  • देहरादून

मैं अब दिल्ली में हूं मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना : त्रिवेंद्र

AltnewsUttarakhand 31/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र रावत ने संसद में अवैध खनन को लेकर दिए गए बयान की टाइमिंग पर उठते सवालों के बीच कहा कि मैं अब दिल्ली में हूं और मुझे मुख्यमंत्री नहीं बनना। सोमवार को मीडिया कर्मियों ने जब त्रिवेंद्र से उनके बयान की टाइमिंग को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि सदन में दिए गए बयान का राज्य के राजनैतिक घटनाक्रम से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरे बयान के जरिए राजनीति कर रहे हैं तो उन्हें करने दीजिए। त्रिवेंद्र ने कहा कि हमने इस पार्टी को अपने खून से सींचा है, मैं क्यूं चाहूंगा कि सरकार अस्थिर हो। इस दौरान त्रिवेंद्र ने यह भी कहा कि उन्होंने सदन में राज्य में खनन का नहीं बल्कि अवैध खनन का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मेरे बयान को व्यक्तिगत ले लिया। लेकिन मेरी चिंता पर्यावरण एवं आम लोगों के जीवन को लेकर है। उन्होंने कहा कि राज्य का खनन राजस्व बढ़ा यह अच्छी बात है लेकिन अवैज्ञानिक और अवैध तरीके से न हो यह सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है।

मेरी टिप्पणी किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं
अधिकारी की टिप्पणी पर दी गई प्रतिक्रिया को लेकर त्रिवेंद्र ने साफ किया कि मेरी टिप्पणी किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं थी। जब मैं मुख्यमंत्री था तो आप कहते थे त्रिवेंद्र अधिकारियों की सुनता है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने मुझे सम्मान दिया और मेरे इशारे पर काम भी किया। मेरी बात को मीडिया में आगे पीछे से काटकर अधूरे तौर पर चलाया गया जिसे कुछ लोग इश्यू बना रहे हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने अस्पताल पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का हाल चाल जाना
Next: मंदिर में आचार्य से मारपीट करने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.