Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • रुद्रप्रयाग
  • तुंगनाथ मंदिर के सौन्दर्यीकरण को धनराशि मिलने पर जताया आभार
  • रुद्रप्रयाग

तुंगनाथ मंदिर के सौन्दर्यीकरण को धनराशि मिलने पर जताया आभार

AltnewsUttarakhand 24/06/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा निर्मित ऐतिहासिक तुंगनाथ मंदिर और अष्ट बाराही नारी मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की दिशा में सरकार ने बड़ा कमद उठाया है। पर्यटन विभाग ने इन मंदिरों में विकास कार्यों के लिए 99.04 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। गढ़वाल मंडल विकास निगम ने कार्यकारी संस्था के रूप में निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि इस धनराशि का उपयोग मंदिर के सौंदर्यीकरण, रुद्रप्रयाग-पोखरी और तिलवाड़ा-सतेराखाल मोटर मार्गों पर स्वागत द्वार के निर्माण, मंदिर परिसर में दो यात्री निवास कक्ष, शौचालय निर्माण, चार पौराणिक जल स्रोतों (पंदेरा) के सौंदर्यीकरण, प्राचीन पैदल मार्ग के विकास, विद्युतीकरण और अन्य संबंधित कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का आभार व्यक्त किया है। कहा कि यह मंदिर नौवीं शताब्दी का एक प्रसिद्ध सिद्धपीठ है, जो लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। उनका मानना है कि इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर मिलेंगे। नौज्यूला मंदिर समिति नारी सतेराखाल के अध्यक्ष दीक्षराज रावत और संरक्षक जयकृत बिष्ट ने भी सरकार और स्थानीय निवासी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सतेंद्र बर्त्वाल के प्रयासों की सराहना की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी अध्यक्षता में कार्यक्रम सलाहकार समिति की प्रथम बैठक आयोजित
Next: लम्बगांव में गुलदार ने बच्चे को घायल किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

घोलतीर बस दुर्घटना में लापता एक यात्री का शव मिला

AltnewsUttarakhand 02/07/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • रुद्रप्रयाग

बरसात में इमरजेंसी हेली सेवा संचालन पर बना संशय

AltnewsUttarakhand 01/07/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.