Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • उधारी वापस मांगने पर युवक व उसकी पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला
  • हरिद्वार

उधारी वापस मांगने पर युवक व उसकी पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  महाराजपुर कलां में उधार का पैसा वापस मांगने पर युवक और उसकी पत्नी पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इसमें पत्नी को गंभीर हालत में देहरादून ले जाया गया है। पुलिस पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। महाराजपुर कलां निवासी राहुल पुत्र रामनरेश की कुछ रकम गांव के अश्वनी पुत्र पवन पर उधारी थी। अश्वनी अक्सर घर नहीं मिलता था। शुक्रवार शाम राहुल को रास्ते में अश्वनी मिला, तो उसने पैसे लौटाने को कहा। इसे लेकर दोनों में तू तू मैं मैं हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को समझकर उनके घर भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद अश्वनी, उसके भाई जॉनी, विकास, पिता पवन, मां मांगी देवी धारदार हथियार लेकर राहुल के घर में घुस आए। उन्होंने राहुल और उसकी पत्नी बबीता को मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए पड़ोसी नरेंद्र पुत्र ज्वाला को भी चोटें आई हैं। बाद में तीनों इलाज के लिए लक्सर आए। जहां डॉक्टर ने बबीता को गंभीर बढ़कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि राहुल की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत की जमीन पर पेड़ों के अवैध पातन पर भड़के ग्रामीण
Next: शादी समारोह से किशोरी को उठा ले गया युवक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.