Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड एसटीएफ ने 2 वन्य जीव तस्करों को 2 भालू पित्त और 3 कारतूस के साथ कालसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया
  • देहरादून

उत्तराखंड एसटीएफ ने 2 वन्य जीव तस्करों को 2 भालू पित्त और 3 कारतूस के साथ कालसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया

AltnewsUttarakhand 26/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड पुलिस की यूनिट, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने 2 वन्य जीव तस्कर को 2 भालू पित्त और 3 कारतूस के साथ कालसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ थाना कालसी देहरादून में वन्यजीव अधिनियम (वाइल्ड लाइफ एक्ट) और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।
उत्तराखंड एसटीएफ के मुताबिक, उन्हें वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली से सूचना मिली कि देहरादून के चकराता और कालसी क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगों की तस्करी हो रही है। उत्तराखंड एसटीएफ ने अपने स्थानीय सूत्रों से जानकारी लेते हुए कालसी क्षेत्र में जोहड़ी के निकट कालसी-चकराता मार्ग से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।  दोनों की पहचान कलम सिंह चौहान निवासी चकराता और संतु निवासी कालसी के रूप में की गई।  दोनों के कब्जे से 2 भालू पित्त (दो अलग-अलग भालू की पित्त) और 3 जिंदा कारतूस, 12 बोर बरामद किए गए।
बता दें कि भालू पित्त को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है, इसका शिकार करना एक गंभीर अपराध है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने की महाशिवरात्रि के अवसर पर वनखंडी महादेव शिव मंदिर में पत्नी संग जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना
Next: कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.