Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • अंडरपास बनाने को लेकर कमेटी ने किया निरीक्षण
  • हरिद्वार

अंडरपास बनाने को लेकर कमेटी ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 14/05/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग कस्बे से कुछ आगे निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर चार अंडर पास बॉक्स बनाने को लेकर जिला अधिकारी हरिद्वार द्वारा गठित कमेटी ने मंगलवार को मौके का जायजा लिया। रुड़की से देवबंद के लिए निर्माणाधीन रेलवे ट्रैक पर कस्बे से कुछ आगे झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग पर रेलवे विभाग द्वारा दो अंडर पास बॉक्स बनाए गए थे। कस्बा व क्षेत्रवासी यहां पर काफी समय से चार अंडर पास बनाने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर जिलाधिकारी हरिद्वार द्वारा एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की, लोक निर्माण विभाग से अधिशासी अभियंता, रेलवे अधिशासी अभियंता को शामिल किया गया था। मंगलवार को जिलाधिकारी द्वारा गठित कमेटी से रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवेश शाशनी, रेलवे अवर अभियंता नीरज गुप्ता मौके पर पहुंचे तथा मौके का जायजा लिया। मौके पर मौजूद किसानों द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को रेलवे अंडरपास में सड़क के लेवल पर दो अंडर पास बनाने की मांग रखी गई। इससे पहले दिसंबर में भी किसानों द्वारा यह मांग शासन प्रशासन के आगे रखी गई थी। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट देवेश शाशनी ने कहा कि इस मामले में वह रेलवे,लोक निर्माण विभाग तथा उच्च अधिकारियों से बैठकर वार्ता करेंगे। उसके बाद ही जो निर्णय आएगा उसके आधार पर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर विधायक वीरेंद्र जाती, मुकेश पवार, कार्तिक, संजीव एहतशाम, रमेश पवार, कुलदीप, यशवीर, अश्वनी, कपिल, राजपाल, रविंद्र धामा आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कराटे चैंपियनशिप में जुटेंगे 10 राज्यों के 600 खिलाड़ी
Next: मंत्री जोशी ने दिल्ली में दोपहिया में सवार होकर भाजपा के लिए मांगे वोट

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.