Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यूपीसीएल में 82 प्रतिशत से अधिक हुआ डिजिटल भुगतान
  • देहरादून

यूपीसीएल में 82 प्रतिशत से अधिक हुआ डिजिटल भुगतान

AltnewsUttarakhand 25/12/2024 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। यूपीसीएल में ऑनलाइन बिजली भुगतान में तेजी आई है। महज कुछ सालों के भीतर ही डिजिटल भुगतान 15 प्रतिशत से बढ़ कर 82 प्रतिशत पहुंच गया है। यूपीसीएल की ओर से डिजिटल भुगतान पर 1.5 प्रतिशत की छूट दी जाती है। यूपीसीएल ने विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने को मौजूदा डिजिटल सेवाओं को अपडेट किया है। ताकि बिजली उपभोक्ताओं को घर बैठे ही बिजली बिल की जानकारी से लेकर बिल भुगतान की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो सकें। इसके लिए यूपीसीएल ने उपभोक्ता स्वयं सेवा मोबाईल एप तैयार करने के साथ ही अन्य डिजिटल सेवाओं को भी बेहतर बनाया है। इन नए प्रयोागें के जरिए वित्तीय वर्ष 2024-25 तक यूपीसीएल का डिजिटल माध्यमों से भुगतान बढ़कर 82 प्रतिशत से भी अधिक पहुंच गया है। डिजिटलीकरण होने से उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है। डिजिटल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को छूट का भी लाभ मिल रहा है। दस दिन के भीतर डिजिटल से बिजली भुगतान पर 1.5 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इसके साथ ही ऑफ लाइन समय पर बिल भुगतान होने पर एक प्रतिशत की छूट दी जा रही है। उपभोक्ता यूपीसीएल के मोबाइल एप के साथ ही यूपीसीएल की वेबसाइट, फोन पे, गूगल पे समेत अन्य डिजिटल माध्यम से भुगतान करने पर भी छूट का लाभ दिया जा रहा है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 58.872 किग्रा गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पिकअप सीज
Next: पूर्व सैनिक संघर्ष समिति निकाय चुनावों में दावेदारी करेगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.